लखनऊ

UP Assembly Elections: यूपी में चुनावी तैयारियां तेज, बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन तो सपा-कांग्रेस भी ने बनाई जीत की रणनीति, बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा

भारतीय जनता पार्टी ने मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करने जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2021, 9:02 AM IST
all_party_up.jpeg

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी राजनीतिक दल अलग-अलग तरीके के सत्ताधारी दल बीजेपी को घेरने में लगी हैं। कोई ब्राह्मणों को अपने पाले में खींचने में लगा है तो कोई दलितों और ठाकुरों को अपने खेमे में जोड़ने की कवायद में जुट हुआ है। इसी क्रम में आज से राजनीतिक दलों की यात्राएं शुरू होने जा रही हैं।

बीजेपी निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा
भारतीय जनता पार्टी ने मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करने जा रही है। यह यात्रा आज से उत्तर प्रदेश में शुरू होगी। बताया जा रहा है कि यह यात्रा बीजेपी संगठन के सभी छह क्षेत्रों के जिलों में निकलेगी और स्थानीय विधायक और सांसद भी जन आशीर्वाद यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

बीजेपी के विरोध में यात्रा निकालेगी जनवादी पार्टी
सपा का समर्थन करने वाले दो छोटे दलों जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) और महान दल बलिया और पीलीभीत में आज से यात्रा की शुरुआत करेंगे। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) द्वारा आयोजित भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार 16 अगस्त से बलिया से शुरू होकर 31 अगस्त को अयोध्या में समाप्त होगी। इस कार्यक्रम को सपा नेता अंबिका चौधरी हरी झंडी दिखाएंगे।

जन आक्रोश यात्रा निकालेगी महान दल
महान दल के नेता केशव देव मौर्य के नेतृत्व में पार्टी पीलीभीत से जन आक्रोश यात्रा निकालेगी जिसका समापन 27 अगस्त को इटावा में होगा। इसे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और इटावा में समापन से पहले बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी में भी यह यात्रा गुजरेगी।

कांग्रेस करेगी ‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ की शुरुआत
कांग्रेस भी 19 अगस्त से यूपी में ‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है। जिसके जरिए कांग्रेस नेता 30 हजार ग्राम सभाओं और वार्डों में 75 घंटे प्रवास करेंगे। कांग्रेस ने 3 दिन में 90 लाख लोगों से सीधे संपर्क का लक्ष्य बनाया है।

ब्राह्मण सम्मेलन के तीसरे चरण की शुरुआत करेगी बीएसपी
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बड़ा दांव चलने की तैयारी कर ली है। ब्राह्मण वर्ग को साधने की सबसे ज़रूरी जिम्मेदारी सतीश चंद्र मिश्रा को दी गई। ऐसे में बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ब्राह्मण सम्मेलन के तीसरे चरण की शुरुआत आज से करेंगे। यह सम्मेलन 24 अगस्त तक चलेगा।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप