लखनऊ

लखनऊ में कोरोना संक्रमण को लेकर महासमिति की हुई बैठक, जानिए क्या हुआ निर्णय

कोरोना संक्रमण को लेकर महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बोले उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी विभागों में अलर्ट जारी करें।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Apr 2023, 7:13 AM IST
 शहर में छिड़काव की व्यवस्था की जाए
शहर में छिड़काव की व्यवस्था की जाए

इंदिरा नगर आवासीय महासमिति की आपात बैठक देवी शरण त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुलाई गई जिसमें कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचने पर चर्चा की गई। बैठक सावधानी बरतने की जनता से अपील की गई।महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी अपने फिर से पैर पसारना शुरू कर दिया है लगातार शहर में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं जिससे हम सबको सावधान रहना है।

शहर में छिड़काव की व्यवस्था की जाए

अपनी सुरक्षा तथा अपने परिवार की सुरक्षा करनी है। इससे बचने के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिये और सावधान रहना होगा। मास्क का प्रयोग सोशल डिस्टेंस इत्यादि बनाये रखना होगा । महासमिति ने प्रशासन से मांग की है भीड़भाड़ वाले इलाकों में तथा मुख्य मुख्य चौराहों पर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाए।

सभी सरकारी विभाग में अलर्ट किया जाए

सरकारी विभाग को सचेत किया जाए कि वह अपनी अपनी जिम्मेदारी समझे जिससे सभी का बचाव हो सके। बैठक डॉक्टर आरपी सिंह, सरिता वर्मा, विनोद चौधरी , नितिन सिंह पटेल, सुशीला गुप्ता, नमिता पांडे, अच्छे लाल वर्मा, राहुल पांडे, विजय साहू आदि लोग शामिल हुये।

Published on: