30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में मचा कोहराम, डंपर से टकराकर दो ममेरे भाइयों की मौत

खिलौने बेचकर कर घर चलाते थे दोनों भाई, एक्सीडेंट में चली गयी जान, थाने पर नहीं दी परिवार ने कोई तहरीर।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 09, 2023

 गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर भेजवाया

गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर भेजवाया

काकोरी में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों आगे जा रहे डंपर में टकरा गए। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक हादसे के समय हेलमेट लगा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला।

यह भी पढ़ें: पुलिस और युवकों के बीच चली जमकर लाठियां देखें वीडियो

सड़क पर बेचते थे खिलौने

पुलिस के मुताबिक उन्नाव के हसनगंज दयालपुर निवासी बलदेव सिंह (20) व सचिन सिंह (18) आलमबाग पकरी पुल के पास फुटपाथ पर खिलौने बेचने का काम करते थे। बलदेव सचिन के मामा का बेटा था। शुक्रवार देर रात खिलौने बेचकर घर लौट रहे थे। वह मोहान रोड स्थित घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र के मदारपुर गांव पहुंचे थे तभी आगे चल रहे डंपर से टकरा गए। बाइक बलदेव की थी, बाइक चलाते वक्त वह हेलमेट लगा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: इंडियन इलेवन ने जीती 18वीं बाबू बनारसी दास बी डिवीज़न क्रिकेट लीग की ट्रॉफी

परिवार वालो ने नहीं दी तहरीर

इंस्पेक्टर काकोरी विजय यादव ने बताया कि मृतकों के परिजनों की ओर से इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Video : विद्युत मजदूर पंचायत का 24 वें द्विवार्षिक सम्मेलन में बोले अरविंद शर्मा