24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडियन इलेवन ने जीती 18वीं बाबू बनारसी दास बी डिवीज़न क्रिकेट लीग की ट्रॉफी

बेस्ट बैटर लाइफ केयर के पार्थ पटेल, बेस्ट बॉलर इंडियन इलेवन के मुदस्सिर खान और मैन ऑफ़ द सीरीज यार्कर क्लब के अभिषेक रोशन चुने गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 8 Apr 2023, 6:33 PM IST

 फाइनल में यार्कर क्रिकेट क्लब को 141  रन से दी मात

फाइनल में यार्कर क्रिकेट क्लब को 141 रन से दी मात

बृजेंद्र त्रिपाठी (87) व अजय कुमार (139) की सलामी जोड़ी के शानदार प्रदर्शन के बाद मुदस्सिर खान व अनुज कुमार सिंह (4-4 विकेट) की गेंदबाजी से इंडियन इलेवन क्रिकेट क्लब ने 18वीं बाबू बनारसी दास बी डिवीज़न क्रिकेट लीग का ख़िताब फाइनल में यार्कर क्रिकेट क्लब को 141 रन से हराकर जीत लिया। इस जीत के साथ ही इंडियन इलेवन की टीम ने अब ए डिवीजन के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

यह भी पढ़ें: जायके पर लगा महंगाई तड़का, आम आदमी की पहुंच से बाहर, बोले थोक व्यापारी

डा.अखिलेश दास गुप्ता क्रिकेट स्टेडियम पर इंडियन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट पर 313 रन का विशाल स्कोर बनाया. बृजेंद्र त्रिपाठी (87) व अजय कुमार (139) ने पारी की जोरदार शुरुआत करते हुए विरोधी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav : पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को लेकर High Court में नई याचिका, 10 को होगी सुनवाई

अजय कुमार ने मात्र 97 गेंदों पर 9 चौके व 12 छक्के की सहायता से आतिशी शतक जड़ा। वही बृजेंद्र त्रिपाठी ने 78 गेंदों की पारी में 15 चौके व 2 छक्के लगाये। दोनों ने पहले विकेट के लिए 178 रन की बड़ी साझेदारी की। इसके बाद अनुज कुमार सिंह (35) ने अजय कुमार के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। मुदस्सिर खान ने नाबाद 30 रन बनाये। यार्कर क्रिकेट क्लब से विकास यादव ने 3 विकेट हासिल किये।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में तलवार से काटा केक, दर्ज हुआ मुकदमा देखें वीडियो

जवाब में यार्कर क्रिकेट क्लब लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 ओवर में 172 रन ही बना सका और जीत से 141 रन दूर रह गया। सलामी बल्लेबाज शिवम यादव (42 रन, 22 गेंद, 5 चौके, 3 छक्के) ने सबसे ज्यादा रन बनाये। उनके बाद सुयश सिंह (29), शहजादे (20), विकास यादव (12) व अमन राज (10) ने पूरी कोशिश की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।


यह भी पढ़ें: पुलिस और युवकों के बीच चली जमकर लाठियां देखें वीडियो

इंडियन इलेवन से मुदस्सिर खान ने 8 ओवर में 44 रन व अनुज कुमार सिंह ने 5 ओवर में 18 रन देकर 4-4 विकेट हासिल किये। मैन ऑफ़ द मैच शतकीय पारी खेलने वाले इंडियन इलेवन के अजय कुमार चुने गए। बेस्ट बैटर लाइफ केयर के पार्थ पटेल, बेस्ट बॉलर इंडियन इलेवन के मुदस्सिर खान और मैन ऑफ़ द सीरीज यार्कर क्लब के अभिषेक रोशन चुने गए।