लखनऊ

पुलिस भर्तियां निरस्त करने को लेकर भाजपा पर अखिलेश यादव का तंज, ट्वीट कर कही ये बात

भरी सभा में आज अखिलेश यादव ने कर दिया ये एेलान
2 min read
Aug 25, 2018
akhilesh yadav
पुलिस भर्तियां निरस्त करने को लेकर भाजपा पर अखिलेश यादव का तंज, ट्वीट कर कही ये बात

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को घेरते हुए बड़ा बयान दिया है। अब की बार उन्होंने नौकरी के लिए परेशान युवाअों को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि जो नौकरी मिलने की ख़ुशियां मना चुके थे, घरवालों और दोस्तों की बधाइयां लेकर कल का सपना देख चुके थे, उन युवाओं की ख़ुशी भाजपा से देखी नहीं गयी । भाजपा ने 1400 पुलिस भर्तियों को निरस्त करवा कर जिन युवाओं की मुस्कान छीनकर आंसू दिए हैं, वो उन्हें कभी माफ़ नहीं करेंगे ।

भाजपा पर लगाए आरोप

बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव ने भाजपा पर हिन्दुस्तान को अविकसित देश बनाने की साजिश रचने का आज आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिये सभी लोकतांत्रिक और प्रगतिशील लोगों को एकजुट होना पड़ेगा । ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि आज जिस तरह ‘डिजिटल सेंधमारी’ कर के ग़रीबों के हक़ का राशन लूटा जा रहा है; लोगों के मोबाइल में अनैतिक प्रवेश किया जा रहा है और बैंकों से पैसा निकाला जा रहा है, उसने साबित कर दिया है कि ‘डिजिटल सिक्युरिटी’ की फ़ुलप्रूफ़ व्यवस्था के बिना ‘डिजिटल इंडिया’ का सपना जुमला ही साबित होगा ।

नौजवानों का सपना तोड़ रही भाजपा : अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने नौजवानों का सपना तोड़ दिया है । वे रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। दुनिया में इस समय सबसे दुखी देश भारत है. ऐसी आशंका है कि एक पीढ़ी बिना किसी काम के और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किए बगैर बर्बाद हो जाएगी । उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वादों पर कहीं खरी नहीं उतरी है । जनता में इसे लेकर बहुत आक्रोश है। वर्ष 2019 ही पहला अवसर है, लक्ष्य स्पष्ट है. लोकतंत्र बचाना प्राथमिकता है ।

Published on:
25 Aug 2018 10:48 am