
लखनऊ. भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी हेमामालिनी के फैन थे। अटल जी को Hemamalini की फिल्म सीता और गीता बेहद पसंद आई थी तभी तो उन्होंने इस फिल्म को २५ बार देखा था। इस बात का खुलासा हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
इस समय atal bihari vajpayee दिल्ली के एम्स हास्पिटल (AIIMS) में एडमिट हैं, उनकी हालत बेहद नाजुक है। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे नेता हैं जिन्हें हर पार्टी के लोग और नेता काफी सम्मान देते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी यूपी के बलरामपुर से 1957 में पहली बार लोकसभा का चुनाव जीते थे। अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ से भी कई बार लोकसभा के लिए चुने गए। वाजपेयी ने 2004 के चुनाव तक काफी सक्रिय रहे। उसके बाद उनकी तबीयत गड़बड़ रहने लगी तो वे राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से दूर होने लगे। बाजपेयी जी का साहित्य, कविताओं और फिल्मों से भी खास जुड़ाव रहा है।
अटल जी बॉलीवुड में ड्रिम गल्र्स के नाम से मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी के बहुत बड़े फैन थे। अटल जी को हेमामालिनी की सीता और गीता फिल्म इतनी पसंद आई कि वे इस फिल्म को २५ बार देखे थे। अटल जी को हेमामालिनी की फिल्मे देखना काफी पसंद था। इस बात का खुलासा खुद हेमामालिनी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। हेमामालिी की फिल्म १९७२ में बनी फिल्म सीता और गीता अटल जी को इतनी पसंद आई कि उन्होंने इस फिल्म को २५ बार देखा था। इस फिल्म में हेमामालिनी ने डबल रोल किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी थे।
फिल्म अभिनेत्री से अब राजनीति में सक्रिय हो चुकी हेमामालिनी अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया था कि जब मैं उनसे मिली थी तो वे बात करने में भी हिचकिचा रहे थे। वहां पर उपस्थित एक महिला ने बातचीत में बताया कि अटल जी आपके (हेमामालिनी) आपके बहुत बड़े फैन हैं। आपकी फिल्म सीता और गीता को अटलजी ने २५ बार देखी थी। इसलिए वह अचानक आपको सामने देखकर बात करने में हिचकिचा रहे हैं।
लखनऊ से पांच बार सांसद रहे हैं
अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ से पांच बार लोकसभा का चुनाव जीते थे। वे लखनऊ से लगातार, 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लोकसभा सांसद चुने गए। वे पहले गैर कांग्रेसी थे तो पांच साल का अपना पीएम का कार्यकाल पूरा किए। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था, वाजपेयी ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए राजनीति में कदम रखे थे। आज पूरा देश अटल जी के स्वास्थ्य के लिए दुआएं मांग रहा है।