लखनऊ

देश के 14 Farji Baba, सभी ने किए हैं एक से बढ़कर एक कारनामे

Akhil Bhartiya Akhada Parishad की रविवार को हुई बैठक में देशभर के 14 संतों को फर्जी घोषित किया गया है।
5 min read
• •
Updated: 12 Sep 2017, 2:03 PM IST
Farji baba in India list latest Hindi News
देश के 14 फर्जी बाबा, सभी ने किए हैं एक से बढ़कर एक कारनामे

Lucknow News. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की रविवार को हुई बैठक में देशभर के 14 संतों को फर्जी घोषित किया गया है। इन Farji Baba List भी जारी कर दी गई है। फर्जी बाबाओं की इस सूची में यूपी के जिला चित्रकूट के चमरोहा गांव का रहने वाला भीमानंद, रायबरेली का बाबा बृहस्पति गिरि समेत ओम नम: शिवाय बाबा, आसाराम, रामपाल, निर्मल बाबा, गुरमीत राम रहीम, सच्चिदानंद, राधे मां, ओमबाबा, असीमानंद, नारायण साईं और कुशमुनि शामिल हैं। इलाहाबाद में मठ Baghambari Gaddi में हुई बैठक में परिषद ने केंद्र और राज्य सरकार से इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। वहीं फर्जी बाबाओं की लिस्ट में शामिल किए जाने के बाद बौखलाए संतों ने कोर्ट की शरण में जाने का मन बनाया है।

आइए आपको बताते हैं इन Farji Baba के नाम और उनके कारनामों के बारे में ...

भीमानंद (Bhimanand)

फर्जी बाबाओं की लिस्ट में शामिल किए गए इच्छाधारी उर्फ शिवमूर्ति द्विवेदी को Sex Racket चलाने और धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यूपी के Chitrakoot के चमरोहा गांव का रहने वाला यह शख्स खुद को साईं बाबा का अवतार बताता है।

ओम नम: शिवाय बाबा (Om Namah Shivay Baba)

ओम नम: शिवाय बाबा इलाहाबाद में शिविर लगाकर लोगों की बीमारियां ठीकर करने का दावा करता था। पुलिस की दबिश के बाद ये वहां से भाग निकला था। ओम नम: शिवाय बाबा ने लखनऊ में भी कई बार अपना शिविर लगाकर लोगों को ठगने का काम किया है।

बृहस्पति गिरि ( Baba Brihaspati Giri)

बाबा बृहस्पति गिरि Raibareli में फुटपाथ पर शिव और हनुमान का मंदिर बनाया हुआ था। प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया लेकिन बाबा बृहस्पति गिरि धर्म की आंड़ लेकर बच निकला।

आसाराम (Asharam Bapu)

फर्जी बाबाओं की लिस्ट में जो सबसे बड़ा नाम शामिल है, वह आसाराम का है। आसाराम इस समय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर की जेल में बंद हैं। दुष्कर्म का यह मामला साल 2013 का है। आसाराम कथावाचक, आध्यात्मिक गुरु और स्वयंभू संत के रूप में लोगों के बीच विख्यात है। आसाराम के भक्तों की संखख्या भी करोड़ों में है।

नारायण साईं (Narayan Sai)

नारायण साईं अपने पिता आसाराम की तरह ही कथा वाचने का काम करता था। नारायण साईं सूरत की एक महिला के साथ रेप करने का आरोपी है।

राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim)

हाल ही में अपने कारनामों की वजह से सुर्खियों में छाए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को भी फर्जी बाबा करार दिया गया है। गुरमीत राम रहीम को पंचकुला की Special CBI Court ने 28 अगस्त 2017 को बलात्कार के मामले में 20 साल जेल की सजा सुनाई है। साथ ही गुरमीत सिंह पर कोर्ट नें 30 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

निर्मल बाबा (Nirmal Baba)

लोगों पर भगवान की कृपा कहां रुकी है ये बताते हुए निर्मल बाबा को आपने अक्सर देखा होगा। निर्मल बाबा अपने आप को आध्यात्म गुरु बताता है। निर्मल बाबा पर लाखों भक्तों की आस्था से खिलवाड़ करके अंधविश्वास और धर्म ठगी का आरोप है। करोंड़ो रुपए के मालिक निर्मल बाबा ईंट भट्ठे से लेकर कई बिजनेस कर चुके हैं।

राधे मां (Radhe Maa)

खुद को देवी का अवतार बताकर तरह-तरह के कारनामे करने वाली राधे मां को भी फर्जी बाबाओं की लिस्ट में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि राधे मां का उसली नाम सुखविंदर है। राधे मां पर एक महिला ने उसके ससुराल वालों को दहेज उत्पीड़ने के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।

ओम बाबा ( Om Baba)

ओम बाबा के खिलाफ साइकिल चोरी से लेकर कई बड़े मामले दर्ज हैं। टीवी शो बिग बॉस में दिखाई दिए ओम बाबा अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। औम बाबा पर जबरन कब्जा करने, चोरी, ब्लैकमे***** जैसे कई मामले दर्ज हैं।

सच्चिदानंद गिरी (Sachidanand Giri)

शराब कारोबारी, Disco Theck मालिक और Real Estate Businessman सच्चिदानंद गिरी को जुलाई, 2015 में निरंजनी अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाया गया था। बाब में सच्चिदानंद गिरी को महामंडलेश्वर के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

स्वामी असीमानंद (Swami Assemanand)

समझौता एक्स्प्रेस विस्फोट मामले में आरोपी रहे स्वामी असीमानंद मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हुगली के रहने वाले हैं। स्वामी असीमानंद का वास्तविक नाम जितेन्द्रनाथ चटर्जी है। स्वामी असीमानंद साल 1990 से 2007 के बीच संघ से संबद्ध वनवासी कल्याण आश्रम ले जुड़ा रहा।

रामपाल (Rampal)

रामपाल हिसार के Satlok Ashram भूमि विवाद मामले में व्यक्ति की हत्या और देशद्रोह मामले में आरोपी है।

कुशमुनि (Baba Kushmuni)

Allahabad के आचार्य कुशमुनि पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एक दहेज उत्पीड़न का मामला भी है।

मलखान गिरी (Baba Malkhan Giri)

मलखान गिरी Bareli का रहने वाला है। मलखान गिरी फर्जी संस्था बनाकर अपना धंधा चला रहा था। 2013 में मलखान गिरी पर लड़की के अपहरण का मामला भी दर्ज हुआ था।

Updated on:
12 Sep 2017, 2:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All