लखनऊ

विधानपरिषद में उठी मांग नंदी को बर्खास्त करो..

प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन एवं स्टाम्प मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने चुनावी जनसभा में अपने भाषण से सबको हैरान कर दिया है

2 min read
Mar 06, 2018
mayawati

लखनऊ. प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन एवं स्टाम्प मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने चुनावी जनसभा में अपने भाषण से सबको हैरान कर दिया है। इलाहाबाद के प्रीतम नगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नंद गोपाल नंदी ने मुलायम सिंह यादव को 'कलयुग का रावण' और बीएसपी सुप्रीमो मायावती को उनकी बहन शूर्पणखा करार दे दिया। यही नहीं नंदी ने पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान राम और सीएम योगी आदित्यनाथ को हनुमान बताया । वहीं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बयान को लेकर आज सपा और बसपा ने विधानपरिषद में जमकर हंगामा किया। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही, समाजवादी पार्टी और बसपा के नेता वेल में आकर विरोध करने लगे। इस दौरान उन्होंने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद 20 मिनट के लिए सदन को स्थगित कर दिया गया। सदन में आज बजट पर चर्चा होनी है।

बसपा ने इस मामले को मायावती की मानहानि बताते हुए एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दे दी, लेकिन पुलिस का कहना है कि वह जांच के बाद ही कोई फैसला लेगी । वहीं समाजवादी छात्रसभा के सदस्यों ने उनका पुतला फूंक अपना विरोध जताया ।

सीएम योगी ने भी कसे थे तंज

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में बसपा-सपा के गठबंधन की खबरों के बाद उनपर विपक्षियों के बयान आने लगे। जहां सीएम योगी अादित्यनाथ ने उनकी तुलना सांप अौर छुछुंदर से कर दी वहीं इनके मंत्री भी पीछे नहीं हटे।

योगी सरकार के मंत्री नंदगोपाल नंदी ने फूलपुर में योगी की चुनावी रैली में मंच से भाषण देते हुए मुलायम को रावण, अखिलेश को मेघनाथ और मायावती को शूर्पणखा कहा। नंदी ने कहा कि तभी मेघनाथ आगे बढ़े ओर मुस्‍कुराकर बोले, हे प्रभू, मैं तो युवराज हूं, मेरा क्‍या होगा। प्रभू राम ने कहा कलयुग में तुम्‍हारा नाम अखिलेश होग। तुम 2012 में जनता को मूर्ख बना कर एक बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बन जाओगे, और इस वंश के आखिरी शासक साबित होंगे।

नंदी ने मायावती के लिए कहा कि भागवान राम से शूर्पणखा ने कहा कि प्रभू, हमारा क्‍या होगा? तो भगवान राम बोले, कलयुग में तुम भी अयोध्‍या पर राज करोगी। तब तुम्‍हारा नाम मायावती होगा. लेकिन तब भी तुम्‍हारी शादी नहीं होगी।

Updated on:
06 Mar 2018 12:30 pm
Published on:
06 Mar 2018 11:27 am
Also Read
View All