लखनऊ

युवक ने कोरोना और धार्मिक स्थल को लेकर किया आपत्तिजनक ट्वीट, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश

साइबर सेल की मदद से पता लगाया जा रहा कि आखिर कौन है नितीश साहू
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Mar 2020, 3:07 PM IST
युवक ने कोरोना और धार्मिक स्थल को लेकर किया आपत्तिजनक ट्वीट, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी जिलों में प्रशासन द्वारा कई तरह के उपायों को बताया जा रहा है। वहीं कोरोना को लेकर एक युवक ने आपत्तिजनक ट्वीट पोस्ट किया। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को लगी तो कर्नलगंज पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शहर में कोरोना को लेकर माहौल खराब करने वाली टिप्पणी करने पर एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की जल्द तलाश कर गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कर्नलगंज इंस्पेक्टर अरुण त्यागी ने बताया कि नितीश साहू नाम के युवक की आईडी से आपत्तिजनक ट्वीट करने का मामला प्रकाश में आया है। उसने ट्वीट किया था कि कोरोना के कारण एक धार्मिक स्थल सील कर लिया गया है। इसके अलावा कई आपत्तिजनक बातें भी लिखी थीं। भड़काऊ टिप्पणी से माहौल खराब होने का डर बन गया। सोशल साइट्स पर एक दूसरे के खिलाफ लोगों ने टिप्पणी करना भी शुरू कर दिया है। कर्नलगंज पुलिस ने नितीश साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साइबर सेल की मदद से पता लगाया जा रहा है कि नीतिश साहू कौन है। जल्द की उसकी तलाश की जाएगी।

हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि नितीश ने असली आईडी या फेक आईडी से आपत्तिजनक मैसेज ट्वीट किया है। दो दिन पहले सिविल लाइंस पुलिस ने नेशनल पापुलेशन रजिस्ट्रर मांगने की फर्जी अफवाह फैलाने पर एफआईआर दर्ज की थी। इससे पूर्व भी भड़काऊ भाषण पर कर्नलगंज, सिविल लाइंस, धूमनगंज, करेली, फूलपुर और मुट्ठीगंज पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कर चुकी है।

Published on:
Also Read
View All
यूपी की सियासत में नए तीसरे मोर्चे की तैयारी, 12 नवंबर को साथ आ सकते हैं चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी!

‘गिनती नहीं आती तो शिवपाल यादव को साथ ले लो’, CM योगी ने सपा पर साधा निशाना, 1146 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

‘पूर्वांचल में सपा के खिलाफ बगावत शुरू’, ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दी चेतावनी, बोले- हर सीट पर होंगे बागी उम्मीदवार

‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा