लखनऊ

यूपी के पांच बच्चों को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 25 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे संवाद

उत्तर प्रदेश के पांच बाल पुरस्कार चयनित बच्चों से प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) 25 जनवरी को संवाद करेंगे
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jan 2021, 11:30 AM IST
यूपी के पांच बच्चों को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 25 पीएम मोदी करेंगे संवाद
यूपी के पांच बच्चों को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 25 पीएम मोदी करेंगे संवाद

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पांच बाल पुरस्कार चयनित बच्चों से प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) 25 जनवरी को संवाद करेंगे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बच्चों, व्यक्तियों और संस्थाओं से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021 के लिए नामांकन आमंत्रित किए थे। बच्चों के चयन के बाद केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को बाल विजेताओं की सूची भेज कर संबंधित जिलाधिकारियों को चुने गए इन बच्चों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 25 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इन बच्चों से करेंगे संवाद

जिन बच्चों को चयनित किया गया है उनमें लखनऊ के व्योम आहूजा, बाराबंकी के कुंवर दिव्यांश सिंह, गौतमबुद्धनगर के चिराग भंसाली, अलीगढ़ के मोहम्मद शादाब और प्रयागराज के मोहम्मद शामिल हैं। लखनऊ के 10 वर्षीय बालक व्योम आहूजा को कला एवं सस्कृति के लिए और बाराबंकी के 15 वर्षीय कुंवर दिव्यांश सिंह को बहादुरी के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलेगा। गौतमबुद्धनगर के 16 वर्षीय चिराग भंसाली को इनोवेशन के लिए व अलीगढ़ के 17 वर्षीय मो. शादाब को शैक्षणिक क्षेत्र के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इलाहाबाद के 17 वर्षीय मोहम्मद को खेल श्रेणी में पुरस्कार दिया जाएगा।

किसे मिलता है बाल शक्ति पुरस्कार

बाल शक्ति पुरस्कार की स्थापना ऐसे बच्चों के लिए है, जो असाधारण क्षमताओं के धनी हों या जिन्हें विद्वान, खेल, कला, नवाचार, सामाजिक सेवा और बहादुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण पहचान हासिल की हो। पुरस्कार के रुप में एक लाख रुपये नकद, एक प्रशस्त्रि पत्र और एक पुस्तिका शामिल है।

Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7