BJP की पहली सूची में छाये रहे BSP के पूर्व नेता , जानिये किसको मिला कहाँ से टिकट

बीजेपी ने करीब दो दर्जन ऐसे लोगों को टिकट दिया है जिन्होंने दूसरे दल से आकर भाजपा का दामन थामा है। उनमें से ज्यादातर बीएसपी के पूर्व नेता हैं।

3 min read
Jan 17, 2017
mayawati modi
लखनऊ।
भारतीय
जनता पार्टी की ओर से यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए जारी की गयी पहली
सूची में दलबदलू छाये हुए हैं। बीजेपी ने करीब दो दर्जन ऐसे लोगों को टिकट
दिया है जिन्होंने दूसरे दल से आकर भाजपा का दामन थामा है। उनमें से ज्यादातर बीएसपी के पूर्व नेता हैं। आइये डालते हैं
ऐसे प्रत्याशियों पर एक नजर :


- भाजपा ने बेहट विधानसभा क्षेत्र से
महावीर सिंह राणा को टिकट दिया है। वह साल 2012 विधानसभा चुनाव में बसपा
के टिकट पर बेहट से पहली बार विधायक चुने गए। उन्होंने कांग्रेस के
प्रत्याशी नरेश को हराया था।


- धर्म सिंह सैनी सहारनपुर की नकुड़
विधानसभा क्षेत्र से साल 2012 विधानसभा चुनाव में बसपा से विधायक चुने गए
थे। उन्होंने कांग्रेस के इमरान मसूद को हराया था। अब वह नकुड़ से भाजपा के
टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।


- बिजनौर की नहटौर विधानसभा क्षेत्र
से भाजपा ने ओम कुमार को टिकट दिया है। ओम कुमार साल 2012 विधानसभा चुनाव
में बसपा से विधायक चुने गए थे। उन्होंने सपा के राजकुमार को हराया था।


-
साल 2012 विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर रोशनलाल वर्मा शाहजहांपुर की
तिलहर विधानसभा सीट से विधायक चुने गये। उन्होंने सपा के अनवर अली को
हराया था। अब वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लडेंगे।


- रोमी साहनी को पलिया विधानसभा से भाजपा ने टिकट दिया है। वह साल 2012 के विधानसभा चुनाव में पहली बार पलिया
से बसपा के टिकट पर लडे़ और सपा के केजी पटेल को हराकर विधानसभा पहुुंचे।


-
2017 चुनाव के लिए भाजपा ने धौरहरा विधानसभा से बाला प्रसाद को टिकट दिया
है। वह 2012 विधानसभा में बसपा के टिकट पर लखीमपुर की मोहम्मदी विधानसभा
से विधायक चुने गए। इससे पहले वह 2007 में धौरहरा से बसपा के टिकट पर चुनाव
जीत चुके हैं। वही साल 1991 में वह भाजपा के टिकट पर धौरहरा से चुनाव जीत
चुके हैं।


- प्रदीप चौधरी को सहारनपुर की गंगोह विधानसभा सीट
से भाजपा ने टिकट दिया है। साल 2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस
प्रत्याशी के रूप में विधायक चुने गए थे। उन्होंने सपा के रूद्र सेन को
हराया था।


- दलवीर सिंह को बरौली से भाजपा ने 2017 के लिए अपना
उम्मीदवार बनाया है। वह राष्ट्रीय लोकदल के पुराने नेता हैं और रालोद के
विधामंड़ल दल के नेता थे। साल 2012 चुनाव में उन्होंने बसपा के जयवीर सिंह
को हराया था।


- मथुरा की बलदेव विधानसभा सीट से भाजपा ने
2012 चुनाव में जीते रालोद विधायक पूरन प्रकाश को टिकट दिया है। उन्होंने
बसपा के चन्द्रभान सिंह को हराया था।


- किठौर सीट से भाजपा ने
सत्यवीर त्यागी को टिकट दिया है। सत्यवीर त्यागी 2012 में किठौर से रालोद
से चुनाव लड़े थे और करीब तीस हजार से ज्यादा वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे
थे। वह रालोद के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष रह चुके हैं।


-
पटियाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने ममतेश शाक्य को टिकट दिया है। वह
विधानसभा चुनाव 2012 में बसपा के टिकट पर अमांपुर विधानसभा सीट से विधायक
चुने गए थे। उन्होंने सपा के वीरेंद्र सिंह को हराया था।


-
फिरोजाबाद की शिकोहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा ने डॉ. मुकेश वर्मा को टिकट
दिया है। साल 2012 विधानसभा चुनाव में डॉ. मुकेश वर्मा बसपा के टिकट पर
इसी विधानसभा से चुनाव लड़े थे और उन्हें सपा के ओमप्रकाश वर्मा ने हराया
था।

- बागपत से भाजपा ने योगेश धामा को उम्मीदवार बनाया है।
योगेश धामा बागपत क्षेत्र से तीन बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।
वर्तमान में उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

-
बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने अनिल शर्मा को टिकट
दिया है। साल 2012 विधानसभा चुनाव में बसपा के अनिल कुमार बसपा के टिकट पर
चुनाव लड़े थे और उन्हें सपा के मुकेश शर्मा ने हराया था।

-
मथुरा की छाता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने बसपा सरकार के पूर्व मंत्री
चौधरी लक्ष्मीनारायण को टिकट दिया है। वह विधानसभा चुनाव 2012 में बसपा के
टिकट पर इसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे और रालोद के तेजपाल सिंह से हार
का सामना करना पड़ा था।

- नगीना सुरक्षित सीट से पूर्व
मंत्री ओमवती देवी को टिकट दिया गया है। ओमवती देवी सपा से सांसद रह चुकी
हैं। इसके अलावा 1996, 2002, 2007 में विधायक रह चुकी हैं। 2007 का चुनाव
वह बसपा के टिकट पर जीती थी और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रहीं। पिछले
विधानसभा चुनाव में इन्हें सपा प्रत्याशी के सामने हार का मुंह देखना पड़ा
था। लोकसभा चुनाव के दौरान इन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।
Published on:
17 Jan 2017 01:28 pm
Also Read
View All