लखनऊ

पूर्व मंत्री व सपा नेता की कोरोना संक्रमण से मौत, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

- समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सपा नेता Ghoora Ram के निधन को बताया अपूर्णीय क्षति- Ghoora Ram ने केजीएमयू में ली अंतिम सांस, 14 जुलाई की रात केजीएमयू में किये गये थे एडमिट
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2020, 2:34 PM IST
SP Leader Ghoora Ram dies from Covid 19
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निधन पर शोक जताते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया।

लखनऊ. कोरोना संक्रमण (Covid 19) के चलते गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री घूराराम (Ghoora Ram) की मौत हो गई। 14 जुलाई की रात कफ व सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। घूरा राम के पुत्र सन्तोष कुमार ने बताया कि बुधवार रात से कफ व ब्लड प्रेशर की परेशानी बढ़ने से उनकी हालत बिगड़ गई थी। वह 63 वर्ष के थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निधन पर शोक जताते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया।

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के विश्वस्त सहयोगी रहे घूरा राम वर्ष 1993, 2002 व 2007 में जिले की रसड़ा सुरक्षित सीट से विधायक रहे और मायावती सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री रहे। हाल ही में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया था।

यूपी में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण
उत्तर प्रदेश में तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। करीब एक हफ्ते से प्रदेश में हर दिन 1500 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 41 हजार पार कर गया है। लखनऊ हाईकोर्ट के स्टाफ में छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद परिसर 17 जुलाई तक बंद कर दिया गया है, वहीं, सीएम कार्यालय तक में कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां दो सुरक्षाकर्मी संक्रमित पाये गये हैं।

Updated on:
16 Jul 2020, 2:34 PM IST
Published on: