लखनऊ

CM योगी के OSD की बेटी बताकर 13 लाख की ठगी, जानिए कैसे फंसाया जाल में?

UP News : CM योगी के नाम पर राजस्थान के एक पति-पत्नी ने ठगी की है। उन लोगों ने पीड़ित नरेंद्र पाल से नौकरी के नाम पर 13 लाख की ठगी की।  
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2023, 5:30 PM IST
fraud with the name of CM Yogi Adityanath
पुलिस की हिरासत में आरोपी महिला रवीना 

राजस्थान की एक महिला ने खुद को CM योगी आदित्यनाथ के OSD यानी Officer On Special Duty की बेटी बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की। पुलिस ने रवीना नाम की इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, ये पूरा मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर का है। महिला के खिलाफ शिकायत करने वाले का नाम नरेंद्र पाल है और वह भेरूसरी का रहने वाला है।

नौकरी के बदले मांगे 20 लाख रुपए
महिला ने ठगी करने के लिए नरेंद्र पाल से कहा, “मैं सीएम योगी आदित्यनाथ के OSD की बेटी हूं। तुम्हारे भांजे-भतीजे को उत्तर प्रदेश विधानसभा में आर.ओ. के पद पर भर्तियां निकलते ही नौकरी दिलवा दूंगी।” इसके बदले महिला ने पीड़ित नरेंद्र पाल से 20 लाख रुपए मांगे। पीड़ित ने नौकरी के नाम पर 13 लाख से अधिक रुपए दे भी दिए।

पीड़ित नरेंद्र पाल ने बताया, “आरोपी कुलदीप और रवीना से करीब 1 महीने पहले मुलाकात हुई थी। इस दौरान उसने खुद को यूपी सीएम के OSD की बेटी बताया था। महिला और युवक ने विश्वास दिलाया दिया था कि वह उनके भतीजे-भांजे की नौकरी लगवा देंगे।”

ठगी के बाद पुलिस में कराई शिकायत दर्ज
नरेंद्र पाल को जब पता चला कि महिला ने उसके साथ ठगी की है तो उन्होंने रावतसर पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान सामने आया कि महिला के OSD की बेटी होने की बात गलत है।

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी महिला रवीना को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि कुलदीप और रवीना पति-पत्नी हैं। अब पुलिस कुलदीप की तलाश कर रही है।

सीओ रावतसर पूनम चौहान ने बताया, “ठग महिला के पति को भी डिटेन कर लिया गया है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही कोर्ट में पेश करके इनको रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों से यह भी पता करवाया जाएगा कि इससे पहले इन्होंने कहां-कहां और किस-किस से ठगी की है।”

Updated on:
18 Mar 2023, 5:30 PM IST
Published on: