लखनऊ

यूपी में स्कूल बैग सप्लाई से जुड़े बड़े स्कैम का खुलासा, लाखों की हुई ठगी

लखनऊ स्थित एनेक्सी में ही ठगों ने कोलकाता के कारोबारी से की 46 लाख की ठगी।
2 min read
• •
Updated: 14 Feb 2018, 4:43 PM IST
Lucknow Secretariat
Lucknow Secretariat

लखनऊ. यूपी के स्कूलों में स्कूल बैग सप्लाई करने का टेंडर दिलाने के नाम पर एक कारोबारी को सचिवालय के कई चक्कर घूमा 46.52 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कारोबारी का आरोप है कि ठग ने उसे सचिवालय में बेधड़क कई बड़े अधिकारियों से मिलाया और टेंडर दिलवाने का दावा किया था। लेकिन पैसे मिलने के बाद वह गायब हो गया है। अब लखनऊ के हजरतगंज थाने में कोलकाता के कारोबारी ने इस संबंध में एक मुकदमा दर्ज कराया है।

कोलकाता के कारोबारी को लखनऊ एनेक्सी में ठगा
पीड़ित सरफराज आलम का कोलकाता के चमड़ा कारोबारी हैं। गत माह वह कारोबार के सिलसिले में लखनऊ आए थे। इसके बाद वह किसी से मिलने एनेक्सी पहुंचे। इस दौरान उनकी मुलाकात राहुल उर्फ राम शुक्ला नाम के शख्स से हुई। उसने खुद की पहचान सरफराज आलम को सचिवालय का अनुभाग अधिकारी के रुप में बताई थी। राहुल ने सरफराज से दावा किया कि वह शिक्षा निदेशालय से यूपी के स्कूलों में स्कूल बैग सप्लाई करने का टेंडर दिला सकता है।

10 करोड़ के टेंडर दिलाने को लिए 46 लाख
सरफराज की शिकायत के मुताबिक राहुल ने उसे यूपी में स्कूल बैग सप्लाई का 10 करोड़ रुपये का टेंडर दिलाने का दावा किया था। इसके बदलने उसने कमीशन के तौर पर 50 लाख रुपये मांगे थे। इसके बाद सरफराज ने 46.52 लाख रुपये आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के जरिये राहुल के एक खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी टेंडर नहीं मिला। साथ ही कुछ दिन पहले उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। इसके बाद सरफराज ने हजरतगंज थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया।

बेधड़क सचिवालय में कारोबारी को घूमाया
सरफराज के मुताबिक टेंडर दिलाने के लिए अधिकारियों से मिलने राहुल उसे लेकर बेधड़क पहुंचता था। उसने सरफराज के सचिवालय में कई अधिकारियों व नेताओं से भी मिलाया था। इसके बाद उसकी पहुंच देखकर पीड़ित को उस पर विश्वास हो गया था।

Published on:
Also Read
View All