लखनऊ

फ्री राशन व्यवस्था बंद होने से मायावती नाराज कहा, जल्द शुरू हो गरीब कल्याण अन्न योजना

फ्री राशन व्यवस्था के समाप्त होने पर बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को दोबारा से शुरू करने की वकालत की है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Sep 2022, 1:33 PM IST
mayawati.jpg
mayawati

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ यूपी और अन्य राज्य की जनता को काफी लम्बे समय तक मिला। बीते महीने से फ्री राशन व्यवस्था को समाप्त किया गया है। फ्री राशन व्यवस्था के समाप्त होने पर बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को दोबारा से शुरू करने की वकालत की है। उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने इस मुद्दे पर अपने विरोध को दर्ज कराने के लिए रविवार को दो ट्वीट किए हैं।

मुफ्त राशन बंद न करें केंद्र

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा कि, देश की विशाल आबादी जबर्दस्त महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी आदि की समस्या से आज भी लगभग वैसी ही दुखी व त्रस्त है जैसे कोरोनाकाल से ही झेलने को मजबूर है। अतः पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाला मुफ्त राशन बंद करके इनके मुंह का निवाला छीनना अनुचित व अन्यायपूर्ण होगा।

कई राज्य सरकारें बंद करने के पक्ष में नहीं

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, यही मुख्य कारण है कि विभिन्न राज्यों की सरकारें इस अन्न योजना को सितम्बर महीने के बाद आगे और भी समय तक जारी रखने का दबाव केंद्र सरकार पर बना रही हैं। वैसे भी केन्द्र की सरकार को, व्यापक जनहित के मद्देनजर, इस पर समुचित व सहानुभूतिपूर्वक ध्यान जरूर देना चाहिए। बीएसपी की यह मांग है।

Updated on:
11 Sep 2022, 1:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All