31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्ची संग दरिंदगी, बेहोशी की हालत में छोड़ भागा आरोपी

जिले में हैवानियत का मामला सामने आया है। बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी अभी फरार है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 Sep 2022, 12:44 PM IST

live in death

बच्ची संग दरिंदगी, बेहोशी की हालत में छोड़ भागा आरोपी

जिले में हैवानियत का मामला सामने आया है। बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी अभी फरार है। परिजनों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेहोशी की हालत में पुलिस ने परिजनों के साथ बच्ची को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि, घटना की जानकारी प्राप्त होते ही अधिकारी वहां पहुंच गए थे। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े

पूरा मामला सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र का है। यहां शनिवार को एक 7 वर्ष की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी‌। इसी बीच आरोपी ने बहला-फुसलाकर मासूम को अपने घर में बुलाया और दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े। और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार

आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी - थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि, मामला बहुत गम्भीर है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम के साथ दबिश दी जा रही है। एसपी सोमन वर्मा ने बताया कि, घटना की पड़ताल के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। 7 वर्षीय मासूम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -यूपी में अब नीलगाय और सांड ने टक्कर मारी तो मिलेगा मुआवजा

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश