लखनऊ

गजानन दूर करेंगे इस बार फैली महामारी, अर्जी लगाएंगे भक्त लम्बोदर के सामने

शहर में उत्सवों की शुरुआत हो चुकी है.श्रीकृष्ण जनमोत्स्व के बाद अब गणेश चतुर्थी की तैयारियों में भक्त लग गए हैं
2 min read
• •
Aug 19, 2017
Ganesh Chaturthi 2017
Ganesh Chaturthi 2017

गजानन दूर करेंगे इस बार फैली महामारी, अर्जी लगाएंगे भक्त लम्बोदर के सामने
लखनऊ। शहर में उत्सवों की शुरुआत हो चुकी है.श्रीकृष्ण जनमोत्स्व के बाद अब गणेश चतुर्थी की तैयारियों में भक्त लग गए हैं. इस बार 25 से 31 अगस्त तक शहर में गणपति महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार बाप्पा शहर में अलग अलग रूपों में विराजेंगे।

गोरखुर में दिमागी बुखार लखनऊ में स्वाइन फ्लू और डेंगू की महामारी से लोगों को बचाने के लिए भक्त गजानन के सामने अर्जी लगाएंगे। इस साल जेई जापानी इंसेफ्लाइटिस महामारी के रूप में सामने आया है. इससे बचने के लिए लोग भक्त के सामने गुहार लगाएंगे। इतना ही नहीं पडोसी देश में चीन की हरकतों पर विराम लगाते ड्रैगन पर विराजमान दिखाई देंगे। पंडाल आयोजकों के मुताबिक़ ड्रैगन का दमन करते हुए बप्पा की प्रतिमाओं का निर्माण तेज़ी से चल रहा है.

मनौतियों के राजा विराजेंगे गोमती किनारे
पहली बार मनौतियों के राजा का स्थान बदल रहा है. इस बार गणेश चतुर्थी पर गजानान भक्तों की मुराद पूरी करने के लिए गोमती के किनारे प्रस्थान कर रहे हैं. झूलेलाल वाटिका में इस साल 70 फ़ीट ऊँचे महलनुमा दरबार में गणेश जी विराजेंगे। लगभग 15 हजार स्क्वायर फ़ीट में तैयार हो रहा है पंडाल शहरियों का आकर्षित करने लगा है. यह हनुमान सेतु से दूर से ही देखा जा सकता है.

देश की संस्कृति से जोड़ेंगे अमीनाबाद के राजा
अपने 27 वें वर्ष में विराजने जा रहे पांच फ़ीट से अधिक ऊंचाई वाले अमीनाबाद के राजा इस बार लोगों को अपने देश के माटी से जोड़ने वाले हैं. आयोजन से जुड़े अतुल अवस्थी ने बताया कि गजानन अहमदाबाद से वाया रेलगाड़ी से आएंगे। बाप्पा यहां 25 अगस्त से 31 अगस्त तक विराजेंगे।

चीन का विनाश करने आएंगे गजानन
चौपटिया रानी कटरा में गणपति बप्पा इस बार ड्रैगन की विनाशक भूमिका में होंगे। शुभ संस्कार समिति के अध्यक्ष लख्मीकांड [पांडेय और महामंत्री रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि पिछले दो तीन महीने से चीन बॉर्डर पर दखलंदाज़ी कर रहा है. चीन का षड्यंत्र नाकाम हो इसके लिए गणपति बाप्पा के आगे भक्त गुहार लगाएंगे और ख़ास पूजन करेंगे।

Published on:
19 Aug 2017 01:20 pm
Also Read
View All
UP Politics: ‘समाजवादी पार्टी के 25 MLA हमारे संपर्क में’, डिप्टी CM मौर्य बोले- राज्यसभा चुनाव में हम देंगे उन्हें सरप्राइज

‘पहले दिन से भेदभावपूर्ण रवैया’, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया आरोप, बोले- यूपी में पीडीए के खिलाफ सबसे ज्यादा भेदभाव

‘उनकी पोस्ट को नहीं देते महत्व’, OP राजभर के पोस्ट पर सपा का हमला, बोले भाजपा सरकार और सूचना विभाग करते हैं ट्रोल

अखिलेश यादव ने धनराज परिमल नथवानी को दिया राज्यसभा टिकट, रामगोपाल के साथ आज करेंगे नामांकन

अखिलेश यादव के तीन राज्यसभा प्रत्याशियों पर ओपी राजभर का तंज, बोले- PDA में परिवार तो हो गया, D से दौलतमंद और A से कोई अपराधी होगा क्या?