इसके सेवन से पेट में होने वाली दिक्कतों से मिलता हैं छुटकारा, महिलाएं दे इस पर ध्यान
लखनऊ , गर्मी के मौसम में बीमारी का डेरा हर घर में कुछ ज्यादा ही होता हैं। गर्मी में लोग सबसे ज्यादा खाने की वजह से बीमार पड़ते हैं खान-पान का सही ना होना सबसे बड़ी दिक्कत हैं। डॉ शीला श्रीवास्तव ने बतायाकि महिलाये सबसे ज्यादा पेट की समस्या से परेशान होती हैं। गर्मियों में हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखना चाहिए। उन्होंने कहाकि कोशिश करें की आयुर्वेद दवा का सेवन करें। आयुर्वेद नुकसान नहीं करता हैं। लेकिन धीरे -धीरे इसका असर होता हैं। इसकी वजह से बहुत से लोग आयुर्वेद की सलाह नहीं लेते।
गिलोय के औषधीय गुण
डॉ शीला ने कहाकि जिस औषधीय के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं इसके फायदे बहुत हैं और नुकसान भी लेकिन हम आपको इसके फायदे के बारे में बता रहे हैं। नार्मल तौर से घर में यह पौधा मिल जाता हैं जो लोग बागवानी का शौक रखते हैं उनके घर में जरूर होता हैं। इसका नाम 'गिलोय' हैं। गिलोय के पत्ते , जड़ बहुत ही काम की चीज होती हैं। इसका कई प्रकार से सेवन किया जाता हैं। गिलोय का सेवन करने से आँखो की रोशनी बढ़ती हैं डायबिटीज में यह फायदेमंद होती हैं। डॉ से जानकारी लेकर सेवन शुरू करें यह बड़े से बड़े बीमारी को मात देती हैं।
जानते हैं क्या होती हैं अपच
डॉ शीला ने बतायाकि अपच खाना सही से ना पचने की क्रिया को अपच कहते हैं यह किसी भी चीज के सेवन से हो सकती हैं। उन्होंने बतायाकि पाचन संबंधी समस्याओं जैसे कि कब्ज़, एसिडिटी या अपच से परेशान रहते हैं तो गिलोय आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। गिलोय का काढ़ा, पेट की कई बीमारियों को दूर रखता है। इसलिए कब्ज़ और अपच से छुटकारा पाने के लिए गिलोय का रोजाना सेवन करें। आधा से एक चम्मच गिलोय चूर्ण को गर्म पानी के साथ रात में सोने से पहले लें। इसके नियमित सेवन से कब्ज़, अपच और एसिडिटी आदि पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से जल्दी ही आराम मिलता है और आपकी स्वस्थ होगी।