लखनऊ

बीच चौराहे लड़की ने की युवक की ऐसी पिटाई कि देखते रहे गए लोग, कोई नहीं आया बीच में, वीडियो वायरल

- कार ने मारी टक्कर तो युवती ने ड्राइवर को बीच चौराहे जड़े कई थप्पड़, मूकदर्शक बनी रही पुलिस.  

2 min read
Aug 01, 2021
fight.jpg

लखनऊ. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बीच चौराहे पर एक युवक पर थप्पड़ों की बरसात करती नजर आ रही है। बाद में बीच बचाव करने आए एक अन्य युवक को भी वह नहीं छोड़ती। उसका भी कॉलर पकड़कर लड़की उसे थप्पड़ पे थप्पड़ जड़ती दिख रही है। इससे रोड पर जाम लग जाता है और सभी तमाशबीन बन यह नजारा देखते हैं। पुलिस वाले भी लड़की को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। दरअसल कार ड्राइवर पर आरोप है कि उसने सड़क किनारे चल रही युवती को हल्की टक्कर मार दी थी, जिस पर गुस्साई युवती ने उसे रोककर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को शांति भंग करने के मामले में चालान कर दिया है।

यह है मामला-
मामला लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र का है। शनिवार रात को एटा के एसडीएम अबुल कलाम की कार ने युवती को ठोकर मार दी थी। इसपर युवती ने उसका पीछा कर अवध चौराहे के पास कार को रोका और ड्राइवर को कार से बाहर निकालकर उसकी जमकर पिटाई की। बीच सड़क गाड़ी रुकने से जाम लग गया। बचाव करने आए ड्राइवर के साथी को भी लड़की ने खूब पीटा। यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। लड़की के कड़े तेवर देख कोई भी बीच-बचाव करने नहीं पहुंचा। बाद में सूचना पर कोतवाल महेश दुबे मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।

पुलिस ने किया चालान-

पुलिस लड़की व लड़के दोनों को कोतवाली ले आई। ड्राइवर के साथ मौजूद दो अन्य शख्स पुलिस के आने से पहले भाग निकले। लेकिन बाद में पुलिस उन दोनों को भी घर से पकड़कर थाने ले आई। तीन लड़कों का नाम शहादत अली, इनायत अली और दाऊद अली है। लड़की ने तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस ने तीनों का शांति भंग करने के मामले में चालान कर दिया है।

Published on:
01 Aug 2021 05:58 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो