विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अब नए विवाद में घिर गए हैं। साक्षी महाराज पर आरोप है कि उन्होंने एक लड़की की जींस उतरवाकर उसके जख्म देखने की कोशिश की।
विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अब नए विवाद में घिर गए हैं। साक्षी महाराज पर आरोप है कि उन्होंने एक लड़की की जींस उतरवाकर उसके जख्म देखने की कोशिश की। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया है।
जींस उतारने से रोका गया
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज मैनपुरी के बिछवा गांव पहुंचे थे। दरअसल पुलिस पर एक बीजेपी कार्यकर्ता के परिवार को बेरहमी से पीटने का आरोप है, जिससे मिलने साक्षी महाराज पहुंचे थे। यहीं कुछ महिलाओं ने उन्हें एक लड़की की जींस के बटन खोलकर चोट के निशान दिखाने की कोशिश की और उन्होंने महिलाओं को ऐसा करने से नहीं रोका. हालांकि बाद में महिलाओं को जींस के बटन खोलने से रोक दिया गया।
BJP MP, Sakshi Maharaj, forces a woman to remove her pants in full public view, while she resisted. SHOCKING! pic.twitter.com/S8PPMQJ6iD
BJP MP, Sakshi Maharaj, forces a woman to remove her pants in full public view, while she resisted. SHOCKING! pic.twitter.com/S8PPMQJ6iD
क्या है मामला?
साक्षी महाराज थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम फर्दपुर में भाजपा कार्यकर्ता मैदान सिंह के घर पर पहुंचे थे। गौरतलब है कि बीते दिनों थाना बिछवां पुलिस ने एक सूचना पर भारी मात्रा में शीरा लहन व अवैध शराब बरामद की थी। पुलिस मैदान सिंह के परिजनों को बंदी बनाकर थाने ले जा रही थी कि परिवार की महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर बंदी बनाए गए लोगों को छुड़ा लिया। इससे खिसियाई पुलिस ने मैदान सिंह के घर में रखा सामान तहस-नहस कर दिया। महिलाओं व बालिकाओं को भी नहीं बख्शा।
पुलिस को दी धमकी
उन्नाव के भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी ने फर्दपुर प्रकरण में कहा कि अगर पुलिस पीड़ित के घर दोबारा दबिश दी तो गोली खानी पड़ेगी। इस बयान के बाद साक्षी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज न होकर गुण्डाराज है। आने वाले समय में भाजपा दो तिहाई बहुतम से सरकार बनायेगी। तब सबका बदला लिया जाएगा।