रिक्शा चालक लड़की को गलत नियत से कहीं लेकर जा रहा था
लखनऊ. हमारे समाज में मां को सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया है। दुनिया में मां को भगवान के रूप में देखा जाता है। हर मां को उसका बच्चा अपनी जान से भी ज्यादा प्यारा होता है। नौ महीने पेट में रखने के बाद उसे दुनिया में लाने का जो सुख होता है वह सिर्फ एक मां ही समझ सकती है। बच्चे पर गर एक आंच भी आ जाती हैं तो मां का कलेजा दलह जाता है, लेकिन मां के साथ अगर सौतेली शब्द जुड़ जाए तो यहां मां कि परिभाषा काफी हद तक बदल जाती है। एक सौतेली मां से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया है जिसने मां की ममता को शर्मसार कर दिया है।
मामला है राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके का जहां उस समय हड़कंप मच गया जब एक लड़की नग्न अवस्था में धूमती दिखाई पड़ी। आसपास के लोगों के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक रिक्शा चालक लड़की को गलत नियत से कहीं लेकर जा रहा था। तभी पुलिस को आता देख रिक्शा चालक लड़की लो छोड़ भाग निकला। तभी मौके पर पहुंची एक एनजीअो की समाज सेविका आराधना सिंह ने लड़की को ले जाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
बिना कपड़ों के घूम रही थी लड़की
आराधना सिंह के मुताबिक एक युवक का फोन आया जिनसे बताया कि एक लड़की हजरतगंज में इलाहाबाद बैंक चौराहे के पास नग्न अवस्था में भटक रही है। लड़की के शरीर में कोई कपड़े नहीं है। बिना कपड़ों के वे दौड़ रही है। ठंड में शरीर ढंकने के लिए किसी ने उसे एक कम्बल दिया है। उस कंबल से लड़की ने अपना शरीर ढक रखा था।
रेप के मकसद से रिक्शावाला ले जा रहा था अपने साथ
आराधना सिंह के मुताबिक एक रिक्शा चालक शायद रेप के मकसद से अपने साथ ले जा रहा था। तभी उस पर पुलिसवालों की नजर पड़ गई। जब पुलिसवालों ने रिक्शा चालक को बुलाया तो वो लड़की को सड़क पर छोड़ कर भाग गया। वहीं इसकी सूचना जैसे ही मिली के कुछ देर बाद ही अराधना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और उस लड़की को सड़क से ले जाकर मदर टेरेसा शेल्टर होम में भर्ती कराया।
वाराणसी की रहने वाली है सोफिया
वहीं जब लड़की से पूछताछ की तो पता चला कि उसका नाम सोफिया है। जो 20 साल की है अौर वाराणसी की रहने वाली है। लड़की ने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि उसके पापा ने दूसरी शादी कर ले थी अौर सौतेली मां उसके साथ रोज मारपीट करती थी। इस वजह से वह तंग आ कर 300 किमी दूर लखनऊ भाग आई। सोफिया के मुताबिक वह चारबाग से भटकते हुए हजरतगंज पहुंच गई थी। उसे लावारिस हालत में भटकते देख पुलिसवालों ने नगर निगम के रैन बसेरे में उसे रहने के लिए भेज दिया।