लखनऊ

Gold-Silver Price Today Update: 40 फीसदी लुढ़के चांदी के दाम; आज कितनी है सोने और सिल्वर के रेट, जानें ताजा भाव

Gold-Silver Price Today Update: आज सोने और चांदी कीमतें कितनी हैं? शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है, ऐसे में लोग इस दुविधा में हैं कि सोना अभी खरीदना फायदेमंद रहेगा या नहीं?

2 min read
Feb 05, 2026
फाइल फोटो पत्रिका

Gold-Silver Price Today Update: अगर आप आज 6 फरवरी 2026 (गुरुवार) को सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। आज एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते कुछ दिनों से बाजार में जारी तेज उतार-चढ़ाव ने जहां आम खरीदारों से लेकर बड़े निवेशकों तक को असमंजस में डाल दिया था, वहीं आज की गिरावट ने खरीदारी की नई उम्मीद जगा दी है।

ये भी पढ़ें

संसद में लड़खड़ाए शशि थरूर तो अखिलेश यादव ने दिया ‘सहारा’! बोले- जिस दीए को तूफां में….

6 February 2026 Sone Ka Aaj Ka Bhav: मिडिल क्लास परिवारों को राहत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सोने को एक बार फिर सेफ हेवन यानी सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जा रहा है। इसके उलट, घरेलू स्तर पर बीते दिन की तेजी के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आई नरमी ने खासतौर पर मिडिल क्लास परिवारों को राहत दी है।

6 February 2026 Chandi Ka Aaj Ka Bhav: क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव

हालांकि बाजार में निवेशकों और खरीदारों के मन में अब भी यही सवाल बना हुआ है कि क्या आने वाले दिनों में सोने के दाम और बढ़ेंगे या अभी इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है? फिलहाल कीमतों में आई यह नरमी खरीदारी के लिहाज से एक मौका मानी जा रही है। शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है, ऐसे में लोग इस दुविधा में हैं कि सोना अभी खरीदना फायदेमंद रहेगा या नहीं? आपको बताते हैं सोने और चांदी के ताजा भाव।

UP News in Hindi: चांदी का ताजा भाव

एक निजी मीडिया संस्थान के मुताबिक चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। ग्लोबल और भारतीय बाजारों वायदा बाजार (MCX) में चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सर्राफा व्यापारियों के बीच खलबली मच गई है। पिछले महीने चांदी $120 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, लेकिन अब यह अपने उच्चतम स्तर से करीब 40% टूटकर लगभग $64 प्रति औंस पर आ गई है।

UP Me Sone-Chandi Ka Bhav Latest Update: उत्तर प्रदेश में चांदी का ताजा भाव

शुक्रवार, 6 फरवरी को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना करीब 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव में लगभग 1,900 रुपये की गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद यह 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता नजर आया। इसके अलावा 18 कैरेट सोना भी 1,560 रुपये टूटकर 1,14,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

शुक्रवार को चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2,43,815 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, लेकिन शुक्रवार को बाजार खुलते ही यह फिसलकर 2,34,063 रुपये प्रति किलो पर आ गई। महज एक घंटे के भीतर चांदी के भाव में करीब 9,859 रुपये की भारी गिरावट देखने को मिली। सुबह 10:14 बजे तक चांदी 2,33,106 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी, जिससे बाजार में हलचल और निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

Also Read
View All

अगली खबर