लखनऊ

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें यूपी में 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का क्या है दाम

Gold-Silver Price Today: 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है। वहीं, कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

less than 1 minute read
Sep 13, 2023
Sovereign Gold Bonds Scheme 2023-24

Gold Price: गोल्ड और सिल्वर के दाम में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 54,990 रुपये है। बीते दिन यह 55,000 था। यानी दाम कम हुए हैं।

लखनऊ में सोने के दाम
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 54,990 रुपये है। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 59,990 है। वहीं, चांदी के रेट की दरों में भी आज बदलाव हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट 74,500 है। ये 74,000 रुपये प्रति किलो था।

गाजियाबाद में सोने के भाव
गाजियाबाद में आज 22 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 54,990 है। वहीं, 24 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम-59,990 है। नोएडा में 22 कैरेट सोने का दाम प्रति दस ग्राम 54,990 है, जबक‌ि 24 कैरेट सोने का दाम 59,990 है

जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

Updated on:
13 Sept 2023 12:15 pm
Published on:
13 Sept 2023 12:12 pm
Also Read
View All