लखनऊ

Gold Rate Today: 50 हजार पार हुआ सोने का भाव, खरीदने के लिए यह पांच दिन हैं सबसे बेहतर, जानें कीमत

Gold Rate Today - Sovereign Gold Bond SGB 2021 issue dates price. लखनऊ में शनिवार को 24 कैरेट सोना (24 carat Gold Price) का भाव 50,400 रुपए प्रति दस ग्राम रहा, तो 22 कैरेट सोना (22 Carat Gold Price) 46,200 रुपए प्रति दस ग्राम में बिका।
2 min read
• •
Updated: 15 May 2021, 4:26 PM IST
Gold Rate today
Gold Rate today

लखनऊ. Gold Rate Today - Sovereign Gold Bond SGB 2021 issue dates price. लखनऊ में सोने (Gold Price in Lucknow) का भाव एक बार फिर छलांग लगा रहा है। राजधानी में इसके रेट 50 हजार को पार कर गए हैं। Goodreturns.com के शनिवार को 24 कैरेट सोना (24 carat Gold Price) का भाव 50,400 रुपए प्रति दस ग्राम रहा, तो 22 कैरेट सोना (22 Carat Gold Price) 46,200 रुपए प्रति दस ग्राम में बिका। बीते दो दिनों में सोने में करीब 250-300 रुपए की तेजी देखने को मिली है। आगामी दिनों में इसके भाव और बढ़ेंगे। सबसे सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने में यदि आप इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो फिर 17 से 21 मई के दिन आपके लिए काफी लाभकारी हो सकते हैं।

एसजीबी में कर सकते हैं निवेश-
एसजीबी मतलब सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) । यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) द्वारा जारी किया जाता है। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बॉन्ड की पहली किस्त 17 से 21 मई के बीच जारी की जाएगी। 25 मई को बॉन्ड का सर्टिफिकेट इश्यू होगा। ग्राहक न्यूनतम एक ग्राम गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी पर प्रति ग्राम उन्हें 50 रुपए की छूट भी मिलेगी। लखनऊ के कई ग्राहकों इससे पहले शुरू की गई सीरीज में निवेश कर चुके हैं। कई पुराने व नए ग्राहक इसे लेकर उत्साहित है। सबसे अच्छी बात यह है कि मार्केट में सोने की कीमत के अलावा ग्राहक को सालाना ढाई प्रतिशत का ब्याज भी मिलता है। खुद सरकार द्वारा इसे मान्यता दी गई है।

ऐसे होता है कैल्कुलेशन-

गोल्ड बॉन्ड का रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (IBJA) की ओर से जारी दाम के सामान्य औसत भाव पर होता है। बॉन्ड की कीमत एक ही हो होती है। इसमें निवेश की अवधि से पहले के हफ्ते के आखिरी तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत का औसत निकाला जाता है। वह औसत ही प्रति एक ग्राम बॉन्ड की कीमत होती है।

Updated on:
15 May 2021, 4:26 PM IST
Published on: