लखनऊ

खुशखबरी:6559 आंगनबाड़ी कर्मचारियों की जल्द होगी भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

Recruitment in Anganwadi centers:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में जल्द ही 6559 आंगनबाड़ी कर्मचारियों की भर्ती होने जा रही है। विभाग ने भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 374 और सहायिका के 6185 पदों पर भर्ती होगी।
less than 1 minute read
Dec 20, 2024
6559 employees are going to be recruited in Anganwadi centers
आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द ही भर्तियां शुरू होने वाली हैं

Recruitment in Anganwadi centers:आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द ही सरकार 6559 कर्मचारियों की भर्ती शुरू करने जा रही है। ये भर्तियां महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड में होने वाली हैं। मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कुछ समय पहले राज्य के सभी जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया था। इससे वहां तैनात सहायिकाएं उच्चीकृत होकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री बन गईं थी। इसके चलते सहायिकाओं के काफी पद रिक्त चल रहे हैं। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली को संशोधित किया गया था, जिससे नई भर्ती का रास्ता खुल गया था।

आवेदन के लिए 30 दिन का समय मिलेगा

आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती जल्दी शुरू होने जा रही है। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। बताया कि आवेदन के लिए करीब 30 दिन का समय मिलेगा। मंत्री रेखा आर्या ने नंदा गौरा योजना के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन मंगवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो आवेदन किसी कमी के चलते वापस किए गए, उन्हें दोबारा मंगाया जाए।

Published on:
20 Dec 2024 12:19 pm