लखनऊ

Free Ration : खुशखबरी, फ्री राशन वितरण की आखिरी डेट बढ़ाई गई, जानें अंतिम डेट

यूपी के राशनधारकों को एक बड़ी राहत। फ्री राशन वितरण की आखिरी डेट को बढ़ा दिया गया है। खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने बताया अंतिम डेट ....
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2022, 10:38 AM IST
Free Ration : खुशखबरी, फ्री राशन वितरण की आखिरी डेट बढ़ाई गई, जानें अंतिम डेट
Free Ration : खुशखबरी, फ्री राशन वितरण की आखिरी डेट बढ़ाई गई, जानें अंतिम डेट

यूपी के राशनधारकों को एक बड़ी राहत। फ्री राशन वितरण की आखिरी डेट को बढ़ा दिया गया है। अब तक फ्री राशन वितरण की अंतिम डेट 3 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर पांच अगस्त कर दिया गया है। फ्री राशन वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जाता है। खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने बताया कि, यूपी के राशन कार्डधारकों को निशुल्क राशन देने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब वितरण की तिथि तीन से 5 अगस्त तक कर दिया गया है।

अंतिम तारीख बढ़ाई - खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू

खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने बताया कि, मई का राशन व आयोडाइज्ड नमक, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल, साबुत चना समेत अन्त्योदय कार्डधारकों को अप्रैल से जून तक की तीन किलो चीनी का निशुल्क वितरण 30 जुलाई तक किया गया है लेकिन कुछ जिलों में राशन न पहुंचने के कारण अंतिम तारीख बढ़ाई गई है।

ई-पॉस मशीन से ही मिलेगा राशन

खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने बताया कि, इस अवधि में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जाएगा। पोर्टिबिलिटी व मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की सुविधा पांच अगस्त तक दी जाएगी।

यूपी से बाहर 11.44 लाख ने लिया राशन

खाद्य एवं रसद विभाग ने बताया कि, वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के तहत अब तक सूबे के 11,44,612 कार्डधारकों ने अन्य राज्यों से राशन प्राप्त किया है। अन्य राज्यों के 42,049 राशन कार्डधारकों ने यूपी से राशन लिया।

खाद्यान्न प्राप्त हुआ

खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार, अगस्त 2019 से अब तक कुल 2,91,48,189 कार्डधारकों ने जिले के भीतर अन्य दुकानों से और जनवरी, 2020 से अब तक 34,29,425 कार्डधारकों ने दूसरे जिलों में पोर्टेबिलिटी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त किया।

Published on:
Also Read
View All