31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक वीडियो काल पर कर रहा था बात, मां ने टोका तो खुद को मार ली गोली, जानें राज

एक युवक वीडियो काल पर बात कर रहा था। अचानक उसकी मां ने बेटे को बात करते हुए टोक दिया। युवक ने पलटकर देखा, और फिर खुद को गोली मार ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Aug 2022, 6:28 PM IST

hardoi_1.jpg

युवक वीडियो काल पर कर रहा था बात, मां ने टोका तो खुद को मार ली गोली, जानें राज

एक युवक वीडियो काल पर बात कर रहा था। अचानक उसकी मां ने बेटे को बात करते हुए टोक दिया। इस युवक ने पलटकर देखा, और फिर खुद को गोली मार ली। इसके बाद परिवारीजन बौखला गए पूछने पर इस हादसे का कोई कारण नहीं बता सके। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक का किसी महिला से संबंध था। जिसे लेकर उसका घर में पत्नी से विवाद होता रहता था।

पत्नी को दी धमकी

मामला बेहटागोकुल क्षेत्र में मानपुर निवासी श्यामू गुप्ता बीएड कर रहा था। गांव में ही उसके भाइयों की दुकान है तो वह दुकान भी चलाता था। डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी कसरावां निवासी रुचि के साथ हुई थी। रुचि इन दिनों ससुराल में ही थी। रविवार रात करीब 9.55 मिनट पर उसने रुचि से कहा कि, मां को बुला लाओ। रुचि ने मना किया तो उसने जान देने की बात कही, जिस पर रुचि मां को बुला लाई।

यह भी पढ़ें - UP Top News : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार, स्कूल बैग में छिपे सांप के डसने से मौत

तमंचे से खुद को मारी गोली

घरवालोंं का कहना है कि, जब श्यामू की मां आई तो उस समय वह किसी से वीडियो काल पर बात कर रहा था। मां को देखा और फिर उनके सामने ही तमंचे से अपने गोली मार ली। मां ने शोर मचाया तो घरवाले दौड़े और अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक श्यामू की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें - UP Top News : जब डीएम ने पूछा यूपी सीएम का नाम तो जवाब मिला नरेंद्र मोदी, यूपी कोविड-19 की रफ्तार बढ़ी

जांच जारी है - थाना प्रभारी

सूचना पर मौक पर पुलिस पहुंची। उसने तमंचा के साथ मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया कि, शुरुआती जांच में पता चला कि, श्यामू किसी लड़की से बात करता था। उस वजह से घर में विवाद होता रहता था। रविवार रात भी कोई बात हुई और उसी के बाद उसने जान दे दी। जांच जारी है।