31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Top News : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार, स्कूल बैग में छिपे सांप के डसने से मौत

Top News - उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Jul 2022, 5:15 PM IST

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 100 लोगों के साथ 35 लाख रुपए की ठगी करने वाली सरगना समेत चार महिलाओं को खारोबार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया है। नवम्बर 2021 में मीरा श्रीवास्तव पत्नी सुनील जायसवाल शाहपुर थाना क्षेत्र के दरगहिया में किराए पर रहती थी और रेडीमेड कपड़े का व्यवसाय करती थी। एम्स में कार्यरत चिकित्सक से जान पहचान होने का झांसा देकर नौकरी दिलाने के नाम पर मीरा ने खोराबार, मोतीराम अड्डा, गीड़ा, गुलरिहा, कुशीनगर, झंगहा, रजही के करीब 100 से अधिक लोगों से 35 लाख रुपए की ठगी की है। मुकदमा दर्ज होने के बाद शहर छोड़कर फरार हो गई। खोराबार पुलिस ने मीरा को शुक्रवार की सुबह प्रयागराज में पकड़ा। प्रभारी निरीक्षक खोराबार नरेंद्र सिंह ने बताया कि, एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली चारों महिलाओं को पकड़ा गया है।

मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

गोमतीनगर में सहारा हास्पिटल ओवरब्रिज के पास पुलिस और 20 हजार का इनामी बदमाश सिराज के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। बाएं पैर में गोली लगने से बदमाश सिराज घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिराज के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी समेत 22 मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस को सिराज की तलाश थी। डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने बताया कि, गिरफ्तार बदमाश मूल रूप से सुलतानपुर अमहट गोरा वारिक गांव का रहने वाला है। यहां मड़ियांव में भिठौली खुर्द आइआइएम रोड पर रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर क्राइम टीम को लगाया गया था। बाइक से पीठ पर बैग लादे हुए सिराज अपने साथी के साथ आते दिखा। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में सिराज के बाएं पैर में गोली लगी। सिराज के पास से तमंचा, बाइक और सोने-चांदी के जेवर बेल्चा, लोहे का राड और कारतूस बरामद किए गए हैं।

जौनपुर में स्कूल बैग में छिपे जहरीला सांप ने डसा, मौत

जौनपुर के सरायख्‍वाजा में हड़ही गांव निवासी सहकारी इंटर कालेज मिहरावां में कक्षा 11 के छात्र आकाश कुमार (18 वर्ष) पुत्र गुड्डू बिंद अपने छोटे भाई को स्कूल भेजने के लिए घर में खूंटी पर टंगे बैग को उतार रहा था। खूंटी पर टंगे बस्ते को उतारते समय उसके हाथ से छूटकर गिर गया। बैग गिरते ही उसमें छिपकर बैठे सर्प ने खुद पर हमला मानते हुए आकाश कुमार के पैर में डस लिया। जिसके बाद आकाश की हालात खराब हो गई। तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया पर रास्ते में ही मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद गांव और स्‍कूल में मातम पसर गया। परिवारवालों का कहना है कि, छोटे भाई का स्कूल बैग उतारते समय आकाश को कुछ अजीब सा लगा जिससे उसके हाथ से बैग छूट गया क्योंकि बैग में सांप मौजूद था जिसका किसी को आभास नहीं था।

देश में पहली बार यूपी में होगा लाइव इमरजेंसी मॉनिटरिंग सिस्टम

यूपी में लाइव इमरजेंसी मॉनिटरिंग सिस्टम लागू होने वाली है। ऐसा करने वाला यूपी देश का पहला प्रदेश होगा। सीएम योगी आदित्‍यनाथ की पहल पर ऐसा करने की कवायद जारी है। इस पर सैद्धांतिक रूप से मुख्य सचिव ने सहमति दी है। जल्द ही इसका प्रेजेंटेशन सीएम योगी के सामने भी किया जाएगा। अब एक कॉल पर न केवल एंबुलेंस आएगी, बल्कि मरीज का हास्पिटल में तुरंत इलाज शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं, डब्ल्यूएचओ और एम्स की ओर से ट्रेनिंग और गैप एनालिसिस में मदद भी दी जाएगी। प्लान है कि 2026 तक 47 मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में ट्रामा सेंटर खोले जाएंगे। बताया जा रहा है कि कोविड कमांड सेंटर की तर्ज पर इंटीग्रेटेड ट्रामा और इमरजेंसी सेंटर की भी स्थापना होगी। साथ ही एंबुलेंस और ट्रेंड टेक्निकल स्टाफ में बढ़ोत्तरी की जाएगी और औसतन हर वर्ष तीन लाख मरीजों का इलाज होगा। इस सेंटर की क्षमता रोजाना 40 हजार कॉल अटेंड करने की होगी।