लखनऊ

यूपी के क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका, IPL का कोई मैच नहीं देख पाएंगे

IPL 11 के मैच लाइव देखने की उम्मीद लगाए यूपी के क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है।

2 min read
Jan 23, 2018

लखनऊ. IPL 11 के मैच लाइव देखने की उम्मीद लगाए यूपी के क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। इस बार IPL 2018 का कोई भी मैच ग्रीन पार्क स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक आईपीएल के वेन्यू में यूपी के किसी मैदान को नहीं रखा गया है। पहले सात अप्रैल को ग्रीन पार्क(कानपुर) में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होना था लेकिन अब यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली मे हुई आइपीएल गवर्निग काउंसिल की बैठक मे कुल आठ टीमो मे से एक ने भी ग्रीनपार्क मे रुचि नही दिखाई।

कानपुर के क्रिकेट फैंस के लिए यह बड़ा झटका है। आइपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बताया कि लखनऊ और कानपुर दोनो का नाम वेन्यू की लिस्ट मे डाला था, लेकिन कानपुर मे किसी भी टीम ने रुचि नही दिखाई। लखनऊ के इकाना स्टेडियम के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स इच्छुक है, लेकिन इसका फैसला 31 जनवरी को आइपीएल आयोजन करने वाली BCCI की टीम के निरीक्षण के बाद हो सकेगा।


ये हैं मैच न मिलने के प्रमुख कारण

कानपुर में कोई सिविल एयरपोर्ट नही है। इस कारण टीमों को लखनऊ में उतरना पड़ता है और वहां से सड़क मार्ग से कानपुर आना पड़ता है। यही हाल मैचो का प्रसारण करने वाली प्रोडक्शन टीम के साथ होता है जबकि लखनऊ मे अंतरराष्ट्रीय स्तर का नाइट लैडिंग की सुविधा से लैस एयरपोर्ट है। कानपुर मे कोई भी सरकार अब तक इंटरनेशनल एयरपोर्ट नही बनवा सकी है जबकि इंटरनेशनल स्टेडियम के साथ ही यह उद्योग का भी बड़ा केद्र है।

बड़े होटलों की कमी भी है कारण

आईपीएल मैच न होने का दूसरी सबसे बड़ा कारण फाइव स्टार होटल की कमी है। एक मात्र होटल ही टीम, कमेंटेटर, टीम स्टाफ और सेलिब्रिटी के ठहरने के लिए है जबकि लखनऊ मे काफी संख्या मे फाइव स्टार होटल है। ग्रीनपार्क को मैच न मिलने का एक और सबसे प्रमुख कारण है टिकटो की बिक्री न होना। सूत्रो के मुताबिक करीब 30 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम मे 50 फीसद टिकट भी नही बिकते है। स्टेडियम जितना भी भरा दिखता है, उसमे 50 फीसद लोग सिर्फ पास और फ्री मे मैच देखने वाले होते है। ग्रीनपार्क की दर्शक क्षमता करीब 30 हजार है, वही लखनऊ के इकाना स्पो‌र्ट्स स्टेडियम की क्षमता 50 हजार है। खेल मंत्री चेतन चौहान कई बार ग्रीनपार्क की क्षमता बढ़ाने की बात कह चुके है।

लखनवाइट्स की उम्मीद बरकरार

इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम अपना दूसरा होम ग्राउंड बना सकती है। ऐसे में लखनवाइट्स को उम्मीद है कि शायद दो मैच इस स्टेडियम को होस्ट करने को मिल सकते हैं।

Updated on:
23 Jan 2018 03:15 pm
Published on:
23 Jan 2018 01:50 pm
Also Read
View All