लखनऊ

ग्रिल्ड व्यंजनों के हैं शौकीन तो आईये ‘गॉरमे ग्रिल एण्ड रोस्ट‘ फेस्ट में

होटल आई0टी0सी0 फॉरच्यून पार्क लखनऊ, में ऑर्किड रेस्टारेंट ने ‘गॉरमे ग्रिल एण्ड रोस्ट‘ नाम से फूड फेस्टिवल की शुरूआत की है।
2 min read
Jul 21, 2018
Food Fest
Food Fest

लखनऊ. गर्मा-गर्म ग्रिल किया हुआ रोस्टेड चिकन हो या वेजीटेबल्स, खुशबूदार और मुंह में पानी ला देने वाला स्वाद, इन सभी से दूरी बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। ग्रिल्ड एवं रोस्टेड खाने का अपना अलग स्वाद और रंग है एवं लोगों में खासा लोकप्रिय है। इसी को ध्यान में रखते हुये होटल आई0टी0सी0 फॉरच्यून पार्क लखनऊ, में स्थित ऑर्किड रेस्टारेंट में ‘गॉरमे ग्रिल एण्ड रोस्ट‘ नाम से फूड फेस्टिवल की शुरूआत की गई। यह विशेष फेस्टिवल 20 जुलाई 2018 से शुरू होकर 29 जुलाई 2018 यानी 10 दिनों तक चलेगा। इसमें वेज एवं नॉनवेज दोनों के एक से बढ़कर एक व्यंजन परोसे जायेंगे एवं अलग-अलग रोस्टेड एवं ग्रिल्ड व्यंजनों का लुत्फ उठाने को मिलेगा।

इस मौके पर वाइस प्रेसीडेंट बी0बी0डी0 गु्रप हॉस्पीटैलिटी पुर्वा गुप्ता, एग्जीक्यूटिव शेफ रिचर्ड बिसवास, शेफ सौरभ घोष, शितांशू तिवारी (फूड एण्ड बेवरेज मैनेजर, फॉरच्यून पार्क) एवं जनरल मैनेजर अनिल त्रिपाठी मौजूद रहे। फूड फेस्टिवल में मौजूद पूर्वा गुप्ता ने बताया कि इस फूड फेस्टिवल में हमने जो डिसेज रखी हैं वह लखनऊ शहर के लोगों को जरूर पसंद आएंगी। क्योंकि लखनऊ वाले ग्रिल्ड एवं रोस्टेड खाने के बहुत शौकीन होते हैं। उन्होने कहा कि इससे अच्छी बात भला क्या हो सकती है कि आपका खाना दिखने में भी खूबसूरत हो और पोषक तत्वों से भरपूर भी हो। ऑर्किड रेस्टारेंट में ‘गॉरमे ग्रिल एण्ड रोस्ट‘ फेस्टिवल में आप अपरान्ह में आप 1 से 3 बजे तक एवं सायं 07ः30 से 11 बजे तक फूड का आनन्द ले सकते हैं।

शितांशू तिवारी ने बताया कि हर फूड फेस्टिवल की तरह इस बार भी नये और प्रसिद्ध पकवानों को ग्राहकों तक प्रमाणिक अंदाज में परोसा जाएगा। इसमें कस्टमर्स के लिए रोस्ट चिकन एवं बेक्ड वेजीटेबल फ्लोरेंटाइन से लेकर अलग-अलग तरह की डिशेज रखी गई हैं। जिसमें वेज और नॉनवेज की कई वैरायटी चखने को मिलेंगी।

‘गॉरमे ग्रिल एण्ड रोस्ट‘ फेस्टीवल में वेज में ग्रिल्ड मोजरेल्ला एस्कालोप्स, वेजीटेबल शाशलिक, सी शेल पास्ता फोर चीज सॅास के साथ, गार्डेन वेजी एवं चेदर चीज पेनीनो, कॉर्न क्रेप्स साथ में पीमेन्टोस एवं ऑलिव्स, बेक्ड वेजीटेबल फ्लोरेंटाइन, रोस्टेड एग्जोटिक वेजीटेबल्स जैसे व्यंजन उपलब्ध हैं। वहीं नॉनवेज में ग्रिल्ड गार्लिक किंग फिश स्टिक, सर्फ एण्ड टर्फ, चिकन गॉर्डन ब्लियू, रोस्ट चिकन, ब्रेस्ट एण्ड रोस्टेड लेग ऑफ लैम्ब का आप लुत्फ उठा सकते हैं।

Published on:
21 Jul 2018 10:51 pm
Also Read
View All