Amla Khane Ke Fayde: आंवले इतने फायदे हैं जिसे शायद आप नहीं जानते होंगे। कहते हैं कि आंवले को किसी भी रूप में खाया जाए उसके गुण खत्म नहीं होते। यहां तक कि इसे पकाने के बाद भी इसमें विटामिन सी मौजूद रहता है। खाने में खट्टा आंवला बेहद गुणकारी होता है।
Amla Khane Ke Fayde: आंवले इतने फायदे हैं जिसे शायद आप नहीं जानते होंगे। कहते हैं कि आंवले को किसी भी रूप में खाया जाए उसके गुण खत्म नहीं होते। यहां तक कि इसे पकाने के बाद भी इसमें विटामिन सी मौजूद रहता है। खाने में खट्टा आंवला बेहद गुणकारी होता है। आंवले को कई तरीके से खाया जा सकता है। आंवला ताजा और सुखाया हुआ दोनों तरीके से ही बहुत सेहतमंद होता है। इसे आप दाल में उबालकर या इसका मुरब्बा और अचार बनाकर, किसी भी तरह से खा सकते हैं।
कई बीमारियों से बचाता है आंवला
यदि आप रोज एक आंवला खाते हैं तो यह आपको कई तरह की बीमारियों से बचाता है। आँवले का सेवन सर्दियों में काफी अच्छा माना जाता है। आंवले को कई तरीके से खाया जा सकता है। यदि आप चाहें तो आंवले का अचार, मुरब्बा, सूखा आंवला, आंवला पाउडर, आंवले की चटनी या फिर आंवला कैंडी भी खा सकते हैं। आंवले का जूस भी पीया जा सकता है। कुल मिलाकर आंवला किसी भी रूप में सेवन करिये वो बेहद फायदेमंद होता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है आंवला
आंवला एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये शरीर की इम्यूनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। आंवला खाने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है। यह शरीर से अतिरिक्त विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
आंवले में संतरे से 8 गुना ज्यादा विटामिन सी
आँवला विटामिन सी का बेहद अच्छा स्रोत होता है। इसमें एक संतरे की तुलना में 8 गुना ज्यादा विटामिन सी होता है और 1 आंवले में संतरे से 17 गुना अधिक एंटीऑक्सिडेंट होता है। विटामिन सी के साथ-साथ यह कैल्शियम का भी एक समृद्ध स्रोत होता है। यह आपको कई मौसमी बीमारियों से दूर रखने के सर्दी और खाँसी में राहत देता है।
स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद
आंवले में मौजद एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है साथ ही सर्दी,खाँसी समेत वायरल बीमारियों से भी बचाता है। इतना ही नहीं आंवला आपकी त्वचा और बाल दोनों के लिए भी बेहद अच्छा होता है। यह बालों के लिए एक टॉनिक का काम करता है क्योंकि यह रूसी से लेकर बालों के झड़ने की समस्या को रोकता है। वहीं आंवला स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे बालों की ग्रोथ में सुधार होता है।
एंटी एजिंग आंवला
वहीं स्किन की बात करें तो आंवला एक बेहतरीन एंटी एजिंग फल है। यदि आप रोज सुबह आंवले का रस शहद के साथ लेते हैं तो आप झुर्रियों रहति एक दमकती त्वचा पा सकते हैं।
आइए हम आपको बताते हैं सर्दियों में आंवला खाने के कुछ फायदे –
· आंवला खाने से सर्दियों में होने वाले सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है
· सर्दियों में रोजाना आंवला खाने से दिल सेहतमंद बना रहता है
· आंवला खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी लाभदायक रहता है
· पाचन तंत्र हो स्वस्थ बनाए रखता है आंवला
· आंवले के सेवन से किडनी भी सुचारू रूप से काम करती है
· कब्ज दूर करने में भी फायदेमंद है आंवला
· सुबह खाली पेट गुनगुने पाने में शहद मिलाकर पीने से मोटापा भी दूर होता है