लखनऊ

आठ जिलों में आज शाम भारी बारिश का अलर्ट:गरज के साथ चमकेगी बिजली

IMD Alert:आईएमडी ने उत्तराखंड के आठ जिलों में आज दो दौर की भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई है।
less than 1 minute read
Sep 09, 2024
IMD has issued rain alert in many districts of Uttarakhand today
उत्तराखंड में वरुणावत पर्वत पर हो रहे भूस्खलन से लोग चिंतित हैं

 IMD Alert:मानसून सीजन में राज्य के खासतौर पर पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। हालांकि आज सुबह से ही आसमान साफ होने के कारण धूप खिली हुई है। इसी बीच आईएमडी ने बारिश को लेकर फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक आज हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली के कुछ स्थानों पर  हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उधर, बारिश के कारण मलबा  आने से राज्य में सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। कई सड़कें बंद चल रही हैं। चारधाम यात्रा पर भी बारिश का व्यापक असर पड़ रहा है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी ने आज नैनीताल और देहरादून जिले के कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चम्पावत और यूएस नगर में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तीव्र दौर की बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक आज शाम दो दौर की बारिश हो सकती है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

वरुणावत पर्वत ने बढ़ाई टेंशन

उत्तराखंड में वरुणावत पर्वत पर हो रहे भूस्खलन से सरकार और वैज्ञानिक चिंतित हैं। इसके कारण निचले इलाके में आबादी को खतरा हो रहा है। वरुणावत पर्वत  पर 21 साल पहले भी भारी भूस्खलन हुआ था। 21 साल बाद भी से ये पर्वत बोल्डर और मलबा उगल रहा है। हालांकि सरकार ने इसके ट्रीटमेंट की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। ट्रीटमेंट में देरी खतरे को बढ़ा सकती है।

Updated on:
09 Sept 2024 11:37 am
Published on:
09 Sept 2024 11:36 am
Also Read
View All
VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने DSP को लिखी चिट्ठी, चढ़ावा चोरी के दावों पर विपक्ष को चैलेंज, कहा- पुलिस को दें सुबूत!

चिराग पासवान ने यूपी चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा- सीट शेयरिंग और गठबंधन पर राज्य इकाई करेगी फैसला

‘अखिलेश यादव के पास कोई काम नहीं, 2-2 बार सरकार बनाने में हुए फेल’, सीटों के बंटवारे को लेकर क्या बोले ओपी राजभर?

Yogi government Crime Control: ‘सपा राज की गुंडागर्दी खत्म, अब यूपी में सिर्फ कानून का राज’ : मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला

‘समाजवादी पार्टी के राज में चली थी राम भक्तों पर गोलियां’, डिप्टी CM मौर्य बोले- अखिलेश यादव राम मंदिर पर भ्रम फैलाना बंद करें