लखनऊ

Rain Update: यूपी में मानसून ने बदली चाल, अगले 3 घंटों में 31 जिलों में होगी बारिश, गरज-चमक के साथ गिरेगी बिजली

जुलाई महीने की शुरुआत में यूपी में मॉनसून जोरों पर था। पिछले कुछ दिनों से बारिश में कमी दिखी है। मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने ताजा अपडेट दिया है। देखिए क्या है माॅनसून का हाल।

less than 1 minute read
Jul 18, 2024

UP Rain Update: मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि यूपी में 18 और 19 जुलाई को प्रदेश के तमाम इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही 20 और 21 जुलाई को उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

18 जुलाई को इन जिलों में अलर्ट

गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरइ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।

19 जुलाई के लिए इन जिलों में येलो अलर्ट

गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर के आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।

Updated on:
26 Oct 2024 12:12 pm
Published on:
18 Jul 2024 07:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर