लखनऊ

सीमा पर तनाव के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इन लोगों को नहीं दी जा रही प्रवेश की इजाजत

पड़ोसी देश पाकिस्तान से तनाव के बीच देश के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने सभी हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

less than 1 minute read
Mar 02, 2019
Lucknow airport

लखनऊ. पड़ोसी देश पाकिस्तान से तनाव के बीच देश के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने सभी हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया है। निर्देश मिलने के तुरंत बाद लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं विजिटर पास पर भी रोक लगा दी गई है। दरअसल विजिटर पास और एंट्री टिकट के जरिए लोग अपने मित्रों- परिवारीजनों को छोड़ने के लिए टर्मिनल बिल्डिंग के एक हिस्से तक भीतर आ सकते हैं, लेकिन अब केवल यात्री ही प्रवेश कर सकेंगे।

स्पष्ट नहीं कब तक रहेगी-

एयरपोर्ट अथारिटी के अनुसार नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने शनिवार को यह निर्देश जारी किया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह रोक आगे कब तक रहेगी। अभी तक लखनऊ एयरपोर्ट पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल में प्रवेश के दौरान विजिटर पास 15 अगस्त व 26 जनवरी के मद्देनजर ही बंद किए जाते थे। लेकिन सीमा पर तनाव को देखते हुए विजिटर पास की बिक्री फिलहाल के लिए बंद कर दी गई है।

Published on:
02 Mar 2019 11:03 pm
Also Read
View All
अखिलेश यादव ने बड़े मंगलवार के भंडारे में खाई पूढ़ी, फिर सरकार से पूछे तीखे सवाल, कहा- रुपया कितना गिरेगा, क्या पाताल पहुंच जाएगा?

यूपी में 26 मई को खत्म हो रहा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, अब किसके हाथ में होगी गांव की कमान, कैबिनेट में भेजा गया प्रस्ताव

UP में फ्यूल के लिए मारामारी: पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, सपा सांसद बोले- महंगाई इतनी बढ़ेगी कि आसमान छोटा पड़ जाएगा

यूपी चुनाव 2027: एक्टिव मोड में आई कांग्रेस, खास स्ट्रैटिजी पर है फोकस, बिहार में हुई भूल से सीखा है सबक!

OP राजभर का पुतला फूंकने पहुंचे सपाई, पुलिस से छीना-झपटी, महिलाएं बोलीं- गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं