लखनऊ

हिमाचल चुनाव रैली में योगी बोले, UP में कांग्रेस के खाते में 2 सीट, राम नाम सत्‍य के लिए भी चाहिए 4 सीट

हिमाचल चुनाव रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह ने कहा कांग्रेस का हाथ सदा माफियों के साथ जुड़ा रहा है। योगी ने कहा उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस के पास अब केवल दो सीटें बची हैं।

2 min read
Nov 08, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस का हाथ हमेशा माफियों के साथ बना रहा है। बीते 55 साल में देश में माफियों का गिरोह आबाद होता गया। आतंकवाद, अलगाववाद व नक्सलवाद की जड़ें विकसित होने से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ती गई।

राम मंदिर हो या फिर अनुच्छेद 370 कांग्रेस ने समाधान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। भाजपा ने राममंदिर का निर्माण करके और अनुच्छेद 370 समाप्त करके दिखाया है।


योगी ने सोमवार को मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के टकोली में बीजेपी उम्मीदवार पूर्ण चंद ठाकुर के पक्ष में चुनावी रैली किया और उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की।


देश से आतंकवाद और अलगाववाद खत्म, नक्सलवाद भी अंत की ओर
योगी ने कहा कि बीजेपी की सत्ता में रहने से आज देश में आतंकवाद व अलगाववाद खत्म हो चुका है। नक्सलवाद भी खत्म होने के कागार पर है। मोदी सरकार के सशक्त नेतृत्व में देश की सीमा सुरक्षित हुई हैं। देवभूमि हिमाचल के रणबांकुरे जब सीमा पर लड़ते हैं तो दुश्मन के छक्के छूटते हैं।

सीएम योगी ने कहा आजादी के बाद किसी मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है और जनता ने दोबारा चुनकर भेजा है। कांग्रेस की 403 में से सिर्फ दो ही सीटें हैं।


बीते पांच साल में उत्तर प्रदेश में एक दंगा नहीं हुआ। 2012 से 2016 तक 700 छोटे बड़े दंगे होते रहते थे। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। हर व्यक्ति की सुरक्षा की गारंटी में है। कोई मां बहन की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता।
कांग्रेस को वहां की जनता ने पूरी तरह नकार दिया। कांग्रेस को 403 से मात्र दो सीटें मिली थी। राम नाम सत्य के लिए भी चार होनी चाहिए।

माफिया का पूरी तरह से सफाया
माफिया का पूरी तरह सफाया हो गया। मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतर गए। हिमाचल विकास की नई यात्रा की ओर बढ़ा है। इस यात्रा के साक्षी बनना सबकी जिम्मेदारी बनती है।उत्तर प्रदेश की तरह हिमाचल में भी बदलाव दिखाई देगा। प्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है।


दुनिया भर में देश का मान सम्मान बढ़ा है। कल तक आंख दिखाने वाले देश अब नजरें चुराते हैं। 12 नवंबर को हर मतदान केंद्र पर केवल कमल ही कमल का फूल होना चाहिए।

Published on:
08 Nov 2022 08:32 am
Also Read
View All