
जिलाधिकारी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि होलिका दहन के दौरान चयनित स्थल को लेकर पक्षकारों के बीच होने वाली तना- तनी को रोकने के लिए अभी से निगरानी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि अमन में खलल डालने वालों के लिए थाना स्तर पर शांति व्यवस्था कमेटी की बैठक करें और निर्देश को सभी तक पहुंचाए ।
सख्त निर्देश
.मजिस्ट्रेट के जरिए उनके खिलाफ हैवी बांड भरवाए जाए।
.होरियारों के प्रमुख जुलूसों के रूट मार्ग का निरीक्षण कर उनकी चाक-चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।
.होलिका दहन के समय दो पक्षों में तना -तनी करने वालों पर निगरानी रखे।
.होली पर मिलावटी पर मिलावटी दूध, खोवा, सब्जी मसाले, खाद्य तेल व वनस्पति घी के नमूना सैंपलिंग करें।
.एफएसडीए की टीम बाजार पर रोस्टर तैयार करें
अस्पतालों को भी जारी किये गए निर्देश
होली के हुड़दंग के दौरान घायलों को तुरंत अच्छे स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए, सभी जिला स्तरीय अस्पतालों में विशेष इंतजाम कराने को कहा गया है। डीएम ने सीएमओ से घायलों की मदद को हेल्पलाइन नंबर संग आरक्षित एंबुलेंस, डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ और दवा अस्पतालों में उपलब्ध बनाए रखने का निर्देश भी दिया।