लखनऊ

Holi Shubh Yog Muhurat: सावधान होली पर पड़ेगा चंद्रग्रहण, जानिए कहा होगा असर

Holi Shubh Muhurat: होली पुरे देश में 24 मार्च को है काशी में 25 को होगी होली, चंद्रग्रहण के चलते बना असमंजस का माहौल। जाने सही मुहूर्त।

less than 1 minute read
Mar 15, 2024
Holi Lunar Eclipse

Lunar Eclipse on Holi : होली पर चंद्रग्रहण लग रहा है, किंतु यह भारत मे नही दिखाई देगा। न ही होलिका दहन पर भद्रा का असर होगा। फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के लिए 1.20 घंटे का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इसके साथ ही होलिका दहन पर सर्वार्थसिद्धि और रवियोग का निर्माण हो रहा है। काशी सहित पूरे देश मे 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।

फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 8:13 बजे से होगी। अगले दिन 25 मार्च को सुबह 11:44 बजे तक रहेगी। होलिका दहन के दिन 24 मार्च को भद्रा सुबह 9:55 बजे से शुरू होकर रात 11:13 बजे तक भद्रा की छाया रहेगी। होलिका दहन के समय भद्रा का साया नहीं रहेगा।

आचार्य डॉ प्रदीप द्विवेदी 'रमण ने बताया कि होलिका दहन भद्रा के बाद रात 11:13 बजे से मध्य रात्रि 12:33 के मध्य होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7:34 बजे से अगले दिन सुबह 6:19 बजे तक है। रवि योग सुबह 6:20 बजे से सुबह 7:34 बजे रहेगा।

Published on:
15 Mar 2024 09:09 am
Also Read
View All