जल्द ही बैंक में भी जमा कर सकेंगे House Tax

हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा ऑनलाइन होने के साथ अब बैंकों में हाउस टेक्स जमा करने की तैयारियां चल रही हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Aug 2017, 8:00 PM IST
house tax
house tax
लखनऊ। नगर निगम अब जल्द ही राजधानी वासियों को हाउस टैक्स
जमा करने के लिए एक और सहूलियत देने के प्रयास कर रहा है। हाउस टैक्स जमा
करने की सुविधा ऑनलाइन होने के साथ अब बैंकों में हाउस टेक्स जमा करने की
तैयारियां चल रही हैं। सेक्शन कमिटी की बैठक में इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

मौजूदा समय में नगर निगम हाउस टैक्स जमा करने के दायरे को लगातार बढ़ा रहा है। किसी भी क्षेत्र का
हाउस टैक्स निगम के किसी भी सरकारी ऑफिस में तो जमा हो ही सकता है साथ ही
इसे इ सुविधा केन्द्र पर भी जमा किया जा सकता है। नगर निगम ने हाउस टैक्स
सॉफ्टवेयर की एक्सेस शहर भर में बने अलग अलग इ सुविधा केंद्रों को दी है।
इससे लोग कहीं भी हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं। फिलहाल 52 स्थानों पर हाउस
टैक्स जमा किया जा रहा है।

हाल ही में नगर निगम ने करों के भुगतान को कैशलेस किया है।
सभी काउंटरों पर स्वाइप
मशीन
भी उपलब्ध है। जो लोग हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा नहीं कर सकते वे अपने नज़दीकी
बैंक में जा कर ऐसा कर सकेंगे। इसके लिए निगम अधिकारियों की बैंक
अधिकारियों से एक बैठक भी हो चुकी है। एचडीएफ़सी और आईसीआईसीआई बैंक से
पेमेंट गेटवे को लेकर बातचीत हुई है। जीएसटी से पहले वैट और इनकम टैक्स
बैंक में जमा किये जाते थे। अब जल्द ही हाउस टैक्स भी बैंकों में जमा हो
सकेगा। अगले वित्तीय वर्ष तक इसे प्रभावी बनाने की योजना है।

Published on: