Vidhan Sabha Election: यूपी के विधान सभा चुनाव में आज़ादी के बाद से महिलाओं ने बड़ी मात्रा में जीत प्राप्त की| प्रदेश में कुल 41 महिलाएं इस बार विधान सभा पहुंची हैं, जबकि 2012 में इनकी संख्या 35 थी|
लखनऊ.Vidhan Sabha Election : यूपी के विधान सभा चुनाव में काफी बड़ी संख्या में महिला विधायक चुनी गई| यूपी में कुल 445 महिलाएं चुनावी रेस में थीं जिनमे से 40 ने जीत दर्ज की।
किस पार्टी से कितनी सदस्य जीती?
इस बार के विधानसभा में जीत का परचम लहराने वाली महिलाओं में सबसे ज्यादा 34 भाजपा से हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस की दो-दो तथा समाजवादी पार्टी और अपना दल से एक-एक महिलाएं विधायक चुनी गई हैं।
2012 में 19 महिलाएं एसपी के टिकट पर जीती थीं। जबकि भाजपा से 6, कांग्रेस और बीएसपी से 1-1 महिला विधायक चुनी गईं थीं।
क्यों विधान सभा में महिलाओं की संख्या कम है?
40 विधायकों के जीतने के बावजूद 403 सदस्यों वाले विधानसभा में महिलाओं के लिए तय 33 प्रतिशत के कोटे से यह आंकड़ा बहुत कम है। इसके लिए दो कारण बहुत महत्वपूर्ण है, पहला पितृसत्तात्मक छवि, दूसरा विशेषज्ञों के अनुसार पार्टी द्वारा टिकट वितरण में कमी| इसलिए सदन में महिलाओं की संख्या 8-10 प्रतिशत ही है।
किस पार्टी ने कितनी महिला सदस्यों को टिकट दिया?
महिलाओं को टिकट देने में सभी दलों का औसत 8 प्रतिशत के आस-पास है। एसपी और बीएसपी ने महिलाओं को टिकट देने में सबसे ज्यादा दरियादिली दिखाई है। इन्होंने 8 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया। वहीं कांग्रेस ने 4 प्रतिशत जबकि बीजेपी ने 3 प्रतिशत ही महिला प्रत्याशियों को ही टिकट दिया।
जीत जो काफी महत्वपूर्ण रहीं?
अमेठी राजघराने की गरिमा सिंह जिन्होंने अपने ही राजघराने के खिलाफ बगावत की और अपने ही राजघराने की दूसरी रानी अमिता सिंह को मात दी| 64 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए, वहीं अमिता सिंह करीब 20 हजार वोट ही पा सकीं और चुनाव में चौथे स्थान पर रहीं|
मुलायम परिवार को हराने वाली स्वाति सिंह ने करीब 34 हजार वोटों से सपा को हराया और अपने पहले ही चुनाव में यूपी के इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक दर्ज कर दी है |
महिलाओं की दावेदारियों की बात करें तो इस बार के यूपी चुनाव में लखनऊ की कैंट सीट सबसे हाईप्रोफाइल सीटों में शुमार थी| जिसमे रीता बहगुणा जोशी ने करीब 34 हजार वोट से अपर्णा यादव को मात दी|
रायबरेली विधानसभा में अखिलेश की बेटी अदिति सिंह ने करीब 90 हजार वोटों से इस चुनाव में जीत दर्ज की| ये जीत यूपी में बड़ी जीतों में से एक में शुमार हो चुकी है|
17वीं विधानसभा में महिला विधायक
| BJP | 34 |
| BSP | 2 |
| CONGRESS | 2 |
| SP | 1 |
| APNA DAL | 1 |
1952 से अब तक विधानसभा में महिला विधायक
| 1952 | 20 |
| 1957 | 18 |
| 1962 | 20 |
| 1967 | 6 |
| 1969 | 18 |
| 1974 | 21 |
| 1977 | 11 |
| 1980 | 23 |
| 1985 | 31 |
| 1989 | 18 |
| 1991 | 10 |
| 1993 | 14 |
| 1996 | 20 |
| 2002 | 26 |
| 2007 | 23 |
| 2012 | 35 |
| 2017 | 40 |