लखनऊ

LPG गैस सिलंडर सीधे एजेंसी से लाइये इतने रुपये बचाइये

एक नियम जो सस्ता कर सकता है आपका घरेलू सिलिंडर आपको वापस मिल सकता है सिलिंडर का डिलिवरी चार्ज इस नियम को फाॅलो करके वापस पा सकते हैं शुल्क
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2020, 7:21 PM IST
gas cylinder

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. महंगाई का असर किचन पर न पड़े हो ही नहीं सकता। घरेलू एलपीजी गैस सलिंडर पर महंगाई की मार पड़ी है। 16 दिसंबर को एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा हुआ है। 644 रुपये में मिलने वाला 14.2 किलोग्राम वाला सिलिंडर 694 रुपये का हो चुका है। पर अगर आप चाहें तो इसमें करीब 20 रुपये की छूट पा सकते हैं। यह कोई नया आदेश नहीं बल्कि पुराना नियम है जिससे ज्यादातर उपभोक्ता अनजान हैं। ये ऐसा नियम है जो आपके पैसे बचाएगा।


एलपीजी सिलिंडर लेने के दो तरीके हैं। पहला ये कि आप इसे बुक करें और सीधे होम डिलिवरी करा लें। दूसरा ऑप्शन बुकिंग के बाद एजेंसी से जाकर खुद गैस लेने का है। ज्यादातर लोग होम डिलिवरी का ऑप्शन चुनते हैं। इसी विकल्प में छुपी है आपकी बचत। अगर आप बुकिंग कराने के बाद होम डिलिवरी के बजाय गैस एजेंसी से गोडउन से जाकर सिलिंडर लेने का ऑप्शन चुनें तो आप एजेंसी से करीब 20 रुपये (19 रुपये 50 पैसे) वापस ले सकते हैं।


दरअसल सिलिंडर की बुकिंग के समय ही आपसे डिलिवरी चार्ज भी ले लिया जाता है। पर अगर आप होम डिलिवरी का विकल्प नहीं चुनते और गैस एजेंसी के गोदाम से खुद जाकर सिलिंडर लेते हैं तो नियमतः एजेंसी को आपको डिलिवरी चार्ज वापस करना होता है। नियम के मुताबिक एजेंसी आपको ये पैसे लौटाने से मना नहीं कर सकती। आप गैस चाहे जिस कंपनी से भी लें, डिलिवरी चार्ज सब जगह एक ही होता है। पहले यह राशि 15 रुपये थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा कर 19 रुपये 50 पैसे कर दिया गया है।

अगर कोई गैस एजेंसी संचालक उपभोक्ता द्वारा गोदाम से खुद जाकर सिलिंडर लेने के बावजूद उसे डिलिवरी चार्ज लौटाने से मना करता है तो उसकी शिकायत की जा सकती है। शिकायत करना बेहद आसान है। टोल फ्री नंबर 18002333555 पर काॅल करके इसकी जानकारी देनी होती है इसके बाद एजेंसी पर कार्रवाई भी हो सकती है। यानि नियम के प्रति जागरूक रहकर बचत की जा सकती है।

Published on:
Also Read
View All
‘सत्ता नहीं, कार्यकर्ता BJP की असली पूंजी’, पंकज चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना; बोले- विदेशी फंडिंग से फैलाया जा रहा भ्रम और अशांति

अमित शाह के दौरे के बीच लखनऊ में तिहरे हत्याकांड से सनसनी, नौबस्ता में पुलिस के बड़े अधिकारियों का जमावड़ा

SP Poster Politics: पोस्टरों में चचा का जलवा, भतीजे का चेहरा गायब! लखनऊ में सपा की सियासत ने पकड़ा नया मोड़

Amit Shah Lucknow Visit: एयरपोर्ट पर योगी का स्वागत वाला अंदाज, शहर में पुलिस का पहरा; अमित शाह के दौरे से पहले संदीप सिंह हाउस अरेस्ट

यूपी चुनाव से पहले भाजपा का संगठन विस्तार: टिकट कटने के दो साल बाद बृजभूषण की बीजेपी कार्यसमिति में एंट्री