लखनऊ

PCS पत्नी के लिए डॉक्टर ने छोड़ी थी सरकारी नौकरी, अब उसी के चलते छोड़ दी दुनिया

पति-पत्नी में जरा सी बात बन गई मौत की वज़ह।
2 min read
Jan 12, 2018
Suicide
Suicide

लखनऊ. जरा सी बात कितना गंभीर रुप ले सकती है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। ऐसी ही एक घटना हसते खेलते परिवार के साथ राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में हुई। जहां पति-पत्नी के बीच नॉनवेज खाने का विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शहर में एक प्रतिष्ठ डॉक्टर थे, वहीं उनकी पत्नी पीसीएस अधिकारी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी आत्महत्या का कारण जानकार हैरान रह गई।

जरा सी बात पर हुई झड़प फिर आत्महत्या
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गोमतीनगर के विपुलखण्ड 5 निवासी उमाशंकर के रुप में हुई है। जो कि पेशे से एक डॉक्टर थे। वह अपनी पत्नी दीप्ति और बेटी के साथ ससुराल में ही रह रहे थे। उनकी पत्नी दीप्ति वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात है। उमाशंकर का कठौता के पास स्किन चाइल्ड केयर नाम से क्लीनिक था। उमाशंकर क्लीनिक से घर लौटते समय रात में खाने के लिए नॉनवेज लेकर पहुंचे। उन्होंने खुद नॉनवेज खाने के साथ बेटी को भी खिलाया। दीप्ति नॉनवेज खाना नहीं पसंद करती है। इसके साथ ही बेटी को नॉनवेज खाता देख दीप्ति की उमाशंकर से लड़ाई शुरु हो गई। विवाद काफी बढ़ गया। हालांकि बताया जा रहा है कि उमाशंकर ने लड़ाई बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनने पर गुस्से में उन्होंने खुद को मार देने की बात कही। इस पर दीप्ति ने उन्हें उल्टा बोल दिया। इससे आहत होकर उमाशंकर ने कमरे के अंदर पंखे से फंदा डाला आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पत्नी के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी
उमाशंकर गुप्ता मूल रुप से शाहजहांपुर के रहने वाले थे। दीप्ति से उनकी ग्रेजुएशन के समय मुलाकात हुई थी। फिर दोनों में प्रेम हो गया। उमाशंकर ने आगरा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और फिर एमडी किया था। इसके बाद उन्हें वहीं सरकारी नौकरी मिल गई। इस बीच उमाशंकर और दीप्ती ने शादी कर ली। बेटी होने पर तीनों साथ ही रह रहे थे। लेकिन फिर पति-पत्नी में विवाद होने लगा। इसके बाद दीप्ति बेटी को लेकर अपने ससुराल चली आई। उमाशंकर के परिजनों का कहना है कि उनसे अपना रिश्ता बचाने के लिए सरकारी नौकरी छोड़ दी और लखनऊ आकर निजी प्रैक्टिस करते हुए पत्नी के साथ ही रहने लगे थे।

Published on:
12 Jan 2018 09:04 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब