लखनऊ

IAS अधिकारी की पत्‍नी की घर के अंदर गोली लगने से मौत, बेटे ने दिया बड़ा बयान, पुलिस में हड़कंप

रविवार को एक घर में एक आईएएस अधिकारी की पत्नी की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

2 min read
Sep 01, 2019
Murder Case
Murder Case

लखनऊ. रविवार को एक घर में एक आईएएस अधिकारी की पत्नी की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लखनऊ के चिनहट इलाके में हुई इस घटना से पुसिल विभाग में हड़कंप मच गया है। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। आनन-फानन में अस्पचाल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने आत्महत्या की है या फिर उसे मारा गया है, इस गुत्थी की सुलझाने में पुलिस लगी हुई है।

लाईसेंसी रिवॉल्वर से सीने पर मारी गोली-

मामला विकल्पखंड कोतवाली चिनहट का है। महिला के पति उमेश कुमार सिंह अभी 10 दिन पूर्व ही पीसीएस से आईएएस अधिकारी बने हैं। और वर्तमान में वह सूडा में डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है उनकी पत्नी अनीता सिंह ने घर में रखी लाईसेंसी रिवॉल्वर को अपने सीने से सटाकर गोली मारी है। गोली सीने के आर-पार हो गई थी। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजा दिया।

बेटे ने कहा यह-

मामले में महिला के रिश्तेदारों का कहना है कि अनिता ने अवसाद के चलते गोली मारकर आत्महत्या की है। वहीं महिला के पति सदमे में हैं और कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। उनके बेटे का पुलिस से पूछताछ में कहना है कि मां घर में नहीं रहना चाहती थी। वह हरिद्वार जाना चाहती थी।

पुलिस का यह है कहना-

वही मामले में इंस्पेक्टर चिनहट सचिन कुमार सिंह ने बताया है कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या व हत्या, दोनों ही पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Updated on:
01 Sept 2019 07:12 pm
Published on:
01 Sept 2019 07:07 pm