लखनऊ

फूलन देवी की प्रतिमा स्थापना पर सियासत, त्योहार में माहौल बिगड़ने की आशंका के बीच पुलिस ने जब्त की प्रतिमा

Idols of Phoolan Devi confiscated in various districts of UP- उत्तर प्रदेश में स्थापित करने के लिए पूर्व सांसद फूलन देवी की की मूर्ति पर सियासत शुरू हो गई है। बिहार की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) यूपी में प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही विभिन्न जगहोंं पर कार्यक्रम करने वाली थी। लेकिन फूलन देवी की प्रतिमा जब्त कर ली गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2021, 9:47 AM IST
Idols of Phoolan Devi confiscated in various districts of UP
Idols of Phoolan Devi confiscated in various districts of UP

लखनऊ. Idols of Phoolan Devi confiscated in various districts of UP. उत्तर प्रदेश में स्थापित करने के लिए पूर्व सांसद फूलन देवी की की मूर्ति पर सियासत शुरू हो गई है। बिहार की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) यूपी में प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही विभिन्न जगहोंं पर कार्यक्रम करने वाली थी। लेकिन फूलन देवी की प्रतिमा जब्त कर ली गई है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन ने फूलन देवी की सभी प्रतिमाएं जब्त कर ली हैं।

वाराणसी में लगनी थी प्रतिमा

फूलन देवी की मूर्ति यूपी में 18 अलग-अलग जगह स्थापित की जानी थी। सबसे पहले फूलन देवी प्रतिमा वाराणसी जिले पहुंची थी लेकिन जिला प्रशासन ने उसे पहले ही जब्त कर लिया। इसी तरह रविवार को रविवार को यूपी के भदोही जिले के अलमीहरा गांव में भी फूलन देवी की प्रतिमा लगाई जानी थी। इसका अनावरण करने के लिए बिहार में भाजपा सरकार की सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और नीतीश सरकार में मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) आने वाले थे। लेकिन प्रतिमा को जब्त करते हुए मुकेश सहनी को वाराणसी एयरपोर्ट से ही बिहार भेज दिया गया।

बांदा में भी प्रतिमा जब्त

इसी तरह बांदा में भी फूलन देवी की एक प्रतिमा लगाने की कोशिश की गई थी। लेकिन पुलिस ने यहां भी त्योहार के मद्देनजर माहौल बिगड़ने की आशंका को भांपते हुए मूर्ति जब्त कर ली। बांदा में यह प्रतिमा चिल्ला कस्बे में यमुना किनारे एक पार्क में स्थापित किया जाना था।

Updated on:
26 Jul 2021, 9:47 AM IST
Published on: