लखनऊ

सीएम योगी का निर्देश, सभी धार्मिक स्थलों से हटाए जाएं अवैध लाउडस्पीकर

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकरों को हटाने का आदेश दिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज को सीमित करने के निर्देश दिए थे ताकि आसापस के लोगों को तेज आवाज से परेशानी न हो।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2022, 5:28 PM IST
yogi-7.jpg
CM Yogi Adityanath File Photo

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकरों को हटाने का आदेश दिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज को सीमित करने के निर्देश दिए थे ताकि आसापस के लोगों को तेज आवाज से परेशानी न हो। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

30 अप्रैल तक अनुपालन रिपोर्ट भेजने का निर्देश

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी के अनुसार, ''राज्य में धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकरों को हटाने का आदेश शनिवार को जारी किया गया। इस संबंध में जिलों से 30 अप्रैल तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी गई है।'' पुलिस ने धार्मिक नेताओं से बातचीत कर उनके साथ समन्वय करके अनधिकृत लाउडस्पीकरों को हटाने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

125 लाउडस्पीकर हो चुके बंद

उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि अब तक 125 लाउडस्पीकर बंद किए जा चुके हैं। करीब 17,000 लोगों ने खुद ऐसे स्पीकरों की आवाज कम कर दी है।

गौरतलब है कि अगले महीने ईद और अक्षय तृतीया के एक ही दिन पड़ने और आने वाले दिनों में भी कई अन्य त्योहार पड़ने वाले हैं। इसको ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने कहा कि पुलिस को अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है।

Updated on:
26 Apr 2022, 5:28 PM IST
Published on: