लखनऊ

RainFall Forecast: IMD का आया बड़ा अपडेट, यूपी में मानसून हुआ उग्र, कई जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी

RainFall Forecast: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह से ही राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में तेज बारिश हो रही है।

2 min read
Aug 01, 2023
up weather forecast
up weather forecast

RainFall Forecast: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह से ही राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में तेज बारिश हो रही है। बीते दिन भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 13 शहरों में आज झमाझम बारिश हो सकती है। लखनऊ और गोरखपुर सहित पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कई शहरों में मंगलवार की सुबह बारिश हुई है। कई इलाकों में काले बादल छाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर पाकिस्तान जाएंगी या नहीं, पहली बार सीएम योगी बोले, जानें क्या कहा?
19 शहरों में हल्‍की बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 19 शहरों में हल्‍की बारिश हो सकती है। वहीं कम बारिश के चलते प्रदेश के 29 जिलों में सूखे की जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मंगलवार को बांदा, प्रतापगढ़, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, जौनपुर, संतकबीरनगर, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर और सोनभद्र में भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह कन्‍नौज, जालौन, बलिया, इटावा, औरैया, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ और मऊ में हल्की बारिश हो सकती है।

छह अगस्‍त तक हो सकती है अच्‍छी बारिश
मौसम विज्ञानियों का कहना है अगले छह अगस्‍त तक कई जिलों में अच्‍छी बारिश होने के संकेत हैं। मौसमी गतिविधियां बढ़ने की वजह से अगस्त में बारिश के दिन बढ़ गए हैं। अब उत्तरी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर निम्न दबाव क्षेत्र है। मौसम विज्ञानियोंका कहना है कि यूपी के 29 जिलों में कम बारिश होने से सूखे जैसी स्थिति आ सकती है।

Published on:
01 Aug 2023 08:00 pm