लखनऊ

‘कांग्रेस के बिना सपा का आगे बढ़ना संभव नहीं’, इमरान मसूद बोले- अखिलेश गठबंधन फाइनल करें, नहीं तो अपनी तैयारी से लड़ेंगे चुनाव

Imran Masood: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन को जल्द अंतिम रूप देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि फैसला नहीं हुआ तो कांग्रेस अपनी तैयारियों के साथ चुनाव में आगे बढ़ेगी और देरी से जमीनी नुकसान होगा।
2 min read
Sep 21, 2026
ram mandir trust ceo appointment ayodhya meeting
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Photo IANS)

Uttar Pradesh Election:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव की सक्रियता पर सवाल उठाते हुए गठबंधन को जल्द अंतिम रूप देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन नहीं होता है तो कांग्रेस अपनी तैयारियों के साथ आगे बढ़ेगी। इमरान मसूद ने यह भी कहा कि कांग्रेस के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है और गठबंधन में देरी से जमीनी स्तर पर नुकसान हो सकता है।

अगर गठबंधन होना है तो इसे जल्द अंतिम रूप देना चाहिए

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा के साथ गठबंधन पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कितने भी सक्रिय नजर आएं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर गठबंधन होना है तो इसे जल्द अंतिम रूप देना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस अपनी तैयारियों के साथ आगे बढ़ेगी। मसूद ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में कांग्रेस के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई कांग्रेस के साथ ही लड़ी जा सकती है।

सांसद इमरान मसूद ने राहुल गांधी के नेतृत्व का भी जिक्र किया और गठबंधन को तुरंत अंतिम रूप देने की बात कही। मसूद ने कहा कि उन्हें अभी यह जानकारी नहीं है कि गठबंधन को लेकर कौन किसके संपर्क में है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर गठबंधन पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो जमीनी स्तर पर नुकसान होगा।

रामचंद्र राव ने ओवैसी पर लगाए आरोप

तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी अब उत्तर प्रदेश चुनाव पर नजर रख रहे हैं और भाजपा को हराने के लिए गैर-हिंदू संगठनों तथा भाजपा विरोधी दूसरे राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील कर रहे हैं। रामचंद्र राव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के लोग कांग्रेस और एआईएमआईएम की इस ध्रुवीकरण की राजनीति को देख रहे हैं।

उन्होंने हैदराबाद का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां एआईएमआईएम कांग्रेस के साथ है और उनके अनुसार, यह कांग्रेस के पक्ष में वोटों के ध्रुवीकरण का काम कर रही है।

Updated on:
21 Sept 2026 09:45 am
Published on:
21 Sept 2026 09:24 am