लखनऊ

‘जीरो सीट देंगे तो नतीजा भी जीरो होगा’, इमरान मसूद बोले- हर बार कांग्रेस ही क्यों दिखाए बड़ा दिल

Imran Masood: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा की 37 सीटों की जीत का श्रेय राहुल गांधी को देते हुए 105 से ज्यादा सीटों की मांग कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 11:31 AM IST
Imran Masood
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Photo ANI)

Imran Masood Statement: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर सपा के रुख पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की 37 सीटों पर जीत का श्रेय राहुल गांधी को भी दिया। मसूद ने कहा कि गठबंधन में कांग्रेस का भी बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में हर बार सीटों के बंटवारे में कांग्रेस ही उदारता दिखाए, यह जरूरी नहीं है। मसूद ने साफ कहा कि कांग्रेस को सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने सपा से सवाल किया कि जब कांग्रेस ने पिछले चुनाव में गठबंधन के लिए बड़ा दिल दिखाया था, तो अब सपा थोड़ी उदारता क्यों नहीं दिखा सकती?

खबर पर अपडेट जारी है...

Updated on:
27 Nov 2026, 11:31 AM IST
Published on: