BJP आईटी सेल के प्रभारी ने की ब्राह्मण समाज की महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी

ब्राह्मणों के बारे में बहुत अभद्र टिप्पणी की है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2017, 5:07 PM IST
up bjp
up bjp
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी को ही अपनी वास्तविक विचारधारा मानकर पार्टी को
आगामी चुनाव में विजय दिलाने में जुटे ब्राह्मण समाज को भाजपा के ही आईटी सेल के
प्रभारी ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल यूपी बीजेपी के आईटी सेल के प्रभारी
संजय रॉय ने ब्राह्मणों के बारे में बहुत अभद्र टिप्पणी की है।


दरअसल
असम की एक महिला के साथ ट्विटर पर लंबी बातचीत के दौरान संजय रॉय ने
ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। आईटी प्रभारी
का यह ट्वीट अब मीडिया में वायरल हो चुका है। इस ट्ववीट को लेकर समाज में
प्रतिक्रया भी शुरू हो गयी है। इस बारे में एक टेलीविजन चैनल के पत्रकार ने
बताया कि वह बीते शुक्रवार को दिन में भाजपा के दफ्तर में स्थापित आईटी
सेल देखने और खबर करने गए थे। वहां उनकी मुलाक़ात संजय राय से हुई।




संजय
राय ने खुद ही अपना सोशल मीडिया के अकॉउंट खोल कर दिखाना शुरू किया तो उसी
में ट्विटर वाले अकॉउंट में ब्राह्मणों को लेकर की गई अभद्र टिपण्णी देखने
को मिली। कार्यालय से वापस दफ्तर आकर जब उस पत्रकार ने उस अकॉउंट को देखना
शुरू किया तो उसकी आशंका बिलकुल ठीक निकली। संजय राय की तरफ से ही वह
टिप्पणी किसी महिला से बातचीत के दौरान ट्वीट में लिखी गयी थी। वह महिला
असम की है। जब पत्रकार ने संजय से इस बारे में बात की तो उन्होंने पहले तो
इनकार ही कर दिया। फिर बाद में उस आईडी की तस्वीर बदल दी। तस्वीर बदले
जाने पर भी असम वाली महिला ने लिखा है कि तुमने फोटो क्यों बदल दिया।


अब
जब वह ट्वीट वायरल होने लगा तब संजय राय ने कहा कि उनका ट्विटर एकाउंट हैक
हो गया था और वह इसकी रिपोर्ट थाने में कराएंगे। इस मामले में भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है और वह इस पूरे
प्रकरण की जांच करा कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे है।
Published on: