लखनऊ

दिवाली से पहले प्रदेश के संविदा कर्मियों को वेतन वृद्धि का तोहफा, एक नवंबर से कर्मियों पर लागू होगा बढ़ा हुआ पारिश्रमिक

Increase in Salary of Contractual Workers Before Diwali 2021- यूपी सरकार ने दिवाली (Diwali) से पहले राज्य के 32,552 संविदा कर्मियों को तोहफा दिया है। संविदा कर्मियों को छह प्रतिशत पारिश्रमिक वेतन में वृद्धि के साथ बढ़े हुए वेतन की सौगात दी गई है। इससे कर्मचारियों को 600 से लेकर 1500 रुपये तक वेतन वृद्धि मिलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Oct 2021, 9:30 AM IST
Increase in Salary of Contractual Workers Before Diwali 2021
Increase in Salary of Contractual Workers Before Diwali 2021

लखनऊ. Increase in Salary of Contractual Workers Before Diwali 2021. यूपी सरकार ने दिवाली (Diwali) से पहले राज्य के 32,552 संविदा कर्मियों को तोहफा दिया है। संविदा कर्मियों को छह प्रतिशत पारिश्रमिक वेतन में वृद्धि के साथ बढ़े हुए वेतन की सौगात दी गई है। इससे कर्मचारियों को 600 से लेकर 1500 रुपये तक वेतन वृद्धि मिलेगी। पहली नवंबर से बढ़ा हुआ पारिश्रमिक लागू होगा। उप्र परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक(कार्मिक) अतुल त्रिपाठी ने इस बारे में कहा कि प्रति बस 50 प्रतिशत पैसेंजर लोड फैक्टर को कम कर दिया गया है। इसमें 50 फीसदी यात्री लोड फैक्टर कम होने पर 100 प्रतिशत वेतन से कटौती की जगह एक तिहाई कटौती की जाएगी। इस फैसले से सभी श्रेणी के संविदा कर्मियों को फायदा होगा।

संविदा कर्मियों के वेतन में वृद्धि

संविदा कर्मियों के वेतन में 600 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की वृद्धि का फैसला लिया गया है। 17 हजार तक आय पाने वालों का वेतन 600 रुपये बढ़कर मिलेगा। वहीं प्रति किलोमीटर बस संचालन डेढ़ रुपये से बढ़ाकर 1.59 रुपये कर दिया गया है। दिवाली पर संविदा कर्मियों को निगम प्रशासन की ओर से 5000 रुपये एडवांस देने का फैसला लिया गया है। इससे संविदा कर्मियों को आय के माध्यम से राहत मिलेगी।

Published on: