लखनऊ

रेलवे इन दो पदों के लिए लाया है 9739 नौकरियां, 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन

पहले पास करनी होगी लिखित परीक्षा।  
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 2:44 PM IST
Indian Railway RPF Recruitment
रेलवे इन दो पदों के लिए लाया है 9739 नौकरियां, 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन

लखनऊ. यह नौकरी चाहने के लिए इच्छुक युवकों और युवतियों के लिए एक अच्छी खबर हैं। अगर आप सरकारी नौकरी चाहते हैं और इसके लिए तैयारी कर रहें हैं तो आपके लिए रेलवे कई अवसर लेकर आया है। आपके लिए रेलवे कई नौकरियां लेकर आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने रेलवे के अलग-अलग जोन में पुरुष और महिला कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 9739 पदों के लिए भर्ती निकाला है। भर्ती परीक्षा के लिए एक जून 2018 से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक जून 18 से शुरू हो चुकी है आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून 2018 है।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 30 जून तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इच्छुअ अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpfonlinereg.co.in/ पर लॉग इन कर अपना आवेदन कर सकते हैं। कुछ ही दिन शेष बचे हैं क्यों कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। इन दोनों पदों पर चयन के लिए दो चरण से गुजरना पड़ेगा यानी चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को फिजकल फिटनेस टेस्ट के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। इसमें पास होने के बाद उसकी भर्ती की जाएगी।

पदों के नाम
कांस्टेबल
पुरुष-4,403 पद
महिला- 4216 पद
सब इंस्पेक्टर
पुरुष - 819 पद
महिला- 301 पद
आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 25 वर्ष तक होनी चाहिए।

यह होगी फीस
ऐप्लिकेशन फीस: सामान्य/ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 40 रुपए जब कि एससी/एसटी/फीमेल/पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया है।

यह होगी चयन की प्रक्रिया
पहला चरण- लिखित परीक्षा
दूसरा चरण- पीईटी
तीसरा चरण- पीएसटी
चौथा चरण- चिकित्सा परीक्षा

परीक्षा से जुड़ मुख्य तथ्य-

-पदों की कुल संख्या 4517 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
सब इन्पेक्टर पद के लिए
चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के स्तर पर 6 में नियुक्त किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक वेतन रुपया 35400 और भत्ते शामिल होंगे।
कांस्टेबल पद के लिए
इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को ७वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के स्तर पर 3 में नियुक्त किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक वेतन रुपए 21700 और भत्ते शामिल होंगे।
-सब इंस्पेक्टर के लिए- वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो स्नातक पास हों और जिनकी आयु 20 से 25 साल तक हो। वहीं कांस्टेबल बल के लिए एसएससीसी/मैट्रिक पास हों जिनकी आयु 18 से 25 साल हो, वे ही आवेदन कर सकते हैं।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)- सितंबर- अक्टूबर 2018 में आयोजित किया जाएगा।
-सीबीटी 15विभिन्न भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तेलुगू, कोंकणी, मलयालम, कन्नड़, मराठी, गुजराती, बंगाली, ओडि़सा, असमिया, मणिपुर और पंजाबी।

Published on: